Ticker

6/recent/ticker-posts

Header Ads Widget

ads header

कांग्रेस ने NEET प्रदर्शन पर सरकार पर बोला हमला, सुप्रिया श्रीनेत ने कहा- लोकतंत्र की हत्या - INA NEWS

प्रयागराज : कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत ने NEET पेपर लीक मामले में दिल्ली में प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर पुलिस कार्रवाई को लेकर केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि छात्रों के साथ हुई बर्बरता ने पूरे देश को शर्मसार कर दिया है।

सुप्रिया श्रीनेत बुधवार को प्रयागराज पहुंचीं। सिविल लाइंस स्थित होटल रेडिसन में पत्रकारों से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा, “दिल्ली में अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर पुलिस ने जिस प्रकार से बर्बरता की है, उसने पूरे देश को शर्मसार कर दिया है। युवा इसका मुंहतोड़ जवाब देंगे।”

‘पीएम मोदी का झोला उठाने का समय आ गया’
सुप्रिया श्रीनेत ने आगे कहा, “प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का झोला उठाने का समय अब आ गया है। जनता अब जाग चुकी है। आंदोलन किसी भी कीमत पर खत्म होने वाला नहीं है।”

उन्होंने नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के साथ हुई अभद्रता का भी मुद्दा उठाया। सुप्रिया ने कहा, “देश के इतिहास में पहली बार नेता प्रतिपक्ष को हिरासत में लिया गया है। यह लोकतंत्र की हत्या है। केंद्र सरकार तानाशाही पर उतारू है।”
कांग्रेस प्रवक्ता ने NEET पेपर लीक को लेकर केंद्र सरकार और शिक्षा मंत्री पर सवाल उठाते हुए कहा कि युवाओं का भविष्य खेला जा रहा है और सरकार इसके प्रति जवाबदेह है।

यह बयान ऐसे समय में आया है जब लोकसभा में भी NEET पेपर लीक और छात्र आंदोलन को लेकर विपक्ष द्वारा भारी हंगामा किया गया। कांग्रेस समेत पूरे विपक्ष ने मामले की चर्चा और मंत्री के इस्तीफे की मांग की है।

Post a Comment

0 Comments