पवलीन सिद्दीकी, प्रदेश संवाददाता
अपनी इंटरमीडिएट की प्रारंभिक शिक्षा के बाद मैंनें जर्नलिज्म और इसके उपरांत वकालत की पढ़ाई का फैसला किया, लेकिन इस सबके साथ विगत वर्षों से कांति सिंह जी के कार्यों, व्यवहार और कार्यकुशलता को निकटता से देखने-समझने का अवसर मिला है। उनके व्यक्तित्व की सबसे बड़ी विशेषता है—शिक्षा के प्रति गहरा लगाव, समाज के प्रति संवेदनशीलता और लोगों को आत्मीयता के सूत्र में बाँधकर रखने की अद्भुत क्षमता।
शिक्षा एवं सक्रिय राजनीति के साथ कांति सिंह जी ने शिक्षित बेरोजगारों, युवाओं और शिक्षा जगत से जुड़े विभिन्न वर्गों के हितों को जिस गंभीरता से समझा और उनके लिए कार्य किया, वह सराहनीय है। करियर काउंसलिंग, युवाओं को दिशा देने और शिक्षित वर्ग की समस्याओं को समझने जैसे प्रयासों ने अनेक लोगों को प्रोत्साहन और नई उम्मीद दी है।
मेरे विचार से किसी भी शिक्षक या जनप्रतिनिधि की वास्तविक पहचान केवल उसके पद से नहीं, बल्कि उसके व्यवहार, कार्यों और लोगों के जीवन में लाए गए सकारात्मक बदलाव से होती है।
इस कसौटी पर कांति सिंह जी का व्यक्तित्व विशेष स्थान रखता है। उनकी सहजता, आत्मीयता और सबको साथ लेकर चलने का स्वभाव उन्हें एक अलग पहचान देता है।
समाज में ऐसी महिलाएँ निश्चित रूप से प्रेरणास्रोत बनती हैं, जो अपने दायित्वों को केवल औपचारिकता नहीं, बल्कि सेवा का माध्यम मानती हैं। कांति सिंह जी से मिलकर एक नई ऊर्जा और सकारात्मकता का अनुभव होता है। उनका व्यक्तित्व यह विश्वास जगाता है कि संवेदनशीलता और दृढ़ संकल्प के साथ समाज के लिए सार्थक कार्य किए जा सकते हैं।
मेरी दृष्टि में कांति सिंह जी केवल एक महिला जनप्रतिनिधि नहीं, बल्कि उन महिलाओं के लिए प्रेरणा हैं, जो शिक्षा, सामाजिक सरोकारों और जनसेवा के माध्यम से समाज में अपनी सार्थक भूमिका निभाना चाहती हैं। उनका जीवन और कार्य यह संदेश देते हैं कि सच्चा नेतृत्व वही है, जिसमें पद से अधिक सेवा, अधिकार से अधिक जिम्मेदारी और औपचारिकता से अधिक आत्मीयता का महत्व हो।
यूं तो मैं मुस्लिम समाज से ताल्लुक रखती हूं लेकिन हमारे समाज में भी कांति जी का नाम उतने ही सम्मान के साथ लिया जाता है जितना शिक्षित समाज या अन्य उनका सम्मान करते हैं, हम जब भी अपने खुदा के नेक बंदो की बात करते हैं तो बड़े अदब और सम्मान के साथ उनके नाम का भी एहतराम करते हैं
0 Comments
Welome INA NEWS, Whattsup : 9012206374