Ticker

6/recent/ticker-posts

Header Ads Widget

ads header

प्रयागराज : झूंसी में दिनदहाड़े फायरिंग करने वाला हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार - INA NEWS

आयुषी उपाध्याय - संवाददाता 

प्रयागराज : प्रयागराज के झूंसी में दिनदहाड़े बाजार में फायरिंग करने वाला हिस्ट्रीशीटर मानवेंद्र उर्फ जेलर हिरासत में ले लिया गया है। झूंसी पुलिस की प्रारंभिक पूछताछ में यह बात सामने आई है कि उस पर 19 मुकदमे दर्ज हैं। फिलहाल घटना के संबंध में उससे विस्तृत पूछताछ जारी है। उसके कब्जे से वह पिस्टल भी बरामद की गई है, जिससे उसने भरे बाजार गोलियां चलाई थीं। उसके अन्य साथियों की तलाश की जा रही है।

झूंसी में लाल चौक के पास शनिवार को दो पक्षों में किसी बात को लेकर विवाद हुआ। बात पहले गालीगलौज से शुरू हुई और इसके बाद मारपीट होने लगी। इसी दौरान काले रंग की स्कॉर्पियो से आए हिस्ट्रीशीटर ने असलहा निकालकर फायरिंग शुरू कर दी। 
दहशत में आए दुकानदारों और बाजार में मौजूद लोगों में भी भगदड़ मच गई। इसके बाद हिस्ट्रीशीटर असलहा लहराते हुए भाग निकला। जानकारी पर पुलिस मौके पर पहुंची और आसपास लगे कैमरों के सीसीटीवी फुटेज खंगाले।

घटना के बाद से झूंसी थानाध्यक्ष महेश मिश्रा के नेतृत्व में एक टीम उसकी तलाश में जुट गई थी। टीम ने झूंसी से लेकर सरायइनायत समेत गंगापार के कई इलाकों में ताबड़तोड़ दबिश दी। देर रात उसे हिरासत में ले लिया गया। इसके बाद उसे थाने लाकर पूछताछ शुरू की गई। उसने बताया कि वारदात के दौरान उसने पिस्टल से गोली चलाई थी। 

उसके कब्जे से वह पिस्टल भी बरामद की गई है, उसपर 19 मुकदमे दर्ज हैं। फिलहाल घटना के संबंध में उससे विस्तृत पूछताछ जारी है। उसके अन्य साथियों की तलाश की जा रही है।

INA NEWS DESK

Post a Comment

0 Comments