Ticker

6/recent/ticker-posts

Header Ads Widget

ads header

झांसी : संजय वर्मा फायरिंग कांड में 8 दोषियों को उम्रकैद - INA NEWS

झांसी : जमीन कारोबारी संजय वर्मा पर दिन-दहाड़े फायरिंग और उनके अंगरक्षक की हत्या के चर्चित मामले में अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश अनुभव द्विवेदी की अदालत ने शनिवार को 8 दोषियों को आजीवन कारावास की सजा सुनाई है।

प्रत्येक दोषी पर 1.70 लाख रुपये का अर्थदंड भी लगाया गया है। इनमें सरदार सिंह गुर्जर समेत अन्य आरोपी शामिल हैं। कुछ आरोपियों को साक्ष्य के अभाव में बरी कर दिया गया।

कोर्ट परिसर में मचा कोहराम
जैसे ही कोर्ट ने आठों दोषियों को उम्रकैद की सजा सुनाई, कोर्ट रूम के बाहर उनके परिजनों में कोहराम मच गया। महिलाओं के आंसू थम नहीं रहे थे। कई महिलाओं ने दोषियों से गले मिलकर विदाई ली, जबकि कुछ ने उनके पैर छुए।

सजा सुनाए जाने के बाद सभी दोषियों के चेहरे उतर गए। तगड़ी पुलिस सुरक्षा के बीच उन्हें कोर्ट से लॉक-अप तक ले जाया गया।

गेड़ा बंधुओं के पूरे परिवार के सदस्य सुबह से कोर्ट परिसर में डटे हुए थे। दोषियों की पत्नी, बहन और मां भी मौजूद थीं। शुक्रवार को सभी को दोषी करार दिए जाने के बावजूद परिवार कम सजा की उम्मीद लगाए बैठा था।

मामला क्या था?
यह घटना 2018 की है। कोर्ट के पास ही दिन-दहाड़े संजय वर्मा पर फायरिंग की गई थी, जिसमें उनके अंगरक्षक की मौत हो गई थी। मामले की सुनवाई लंबे समय से चल रही थी।

Post a Comment

0 Comments