Ticker

6/recent/ticker-posts

Header Ads Widget

ads header

झांसी : शराब दुकान पर वीडियो बनाने के विवाद में नकुल गिरी ने सेल्समैन को पीटा - INA NEWS

झांसी : शराब की दुकान पर वीडियो बनाने के विवाद को लेकर भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष अशोक गिरी के बेटे नकुल गिरी समेत तीन लोगों पर मारपीट और धमकी का मामला दर्ज किया गया है।

मऊरानीपुर थाने में दर्ज प्राथमिकी के अनुसार, मुहल्ला साबुनग्राम निवासी मोहित राय, जो आंबेडकर तिराहा के पास स्थित मॉडल शॉप (अंग्रेजी शराब की दुकान) में सेल्समैन हैं, ने शनिवार को थाने में शिकायत दी।

घटना 29 मई की रात करीब 10:55 बजे की बताई गई है। मोहित राय के अनुसार, झांसी से आशीष गुप्ता शराब की सप्लाई लेकर दुकान पर पहुंचे थे। उनके साथ गांधीगंज निवासी शेखर और शिवाजी नगर निवासी आकाश वर्मा भी थे। तीनों शराब की पेटियां गाड़ी से उतारकर दुकान के अंदर रखवा रहे थे।

इसी दौरान पुरानी वैलाई निवासी पीयूष रिछारिया, परवारीपुरा निवासी प्रिंस पटेल और साबुनग्राम निवासी नकुल गिरी दुकान पर पहुंचे और मोबाइल से वीडियो बनाने लगे। मोहित राय ने वीडियो बनाने से मना किया तो आरोपी आक्रोशित हो गए। उन्होंने गालियां दीं और फिर मोहित राय व आशीष गुप्ता पर हमला बोल दिया।

मारपीट में दोनों घायल हो गए। दुकान में रखी और उतारी जा रही कई शराब की बोतलें भी टूट गईं। आरोपियों ने जाते समय जान से मारने की धमकी भी दी।

पुलिस कार्रवाई
मऊरानीपुर थाने के प्रभारी निरीक्षक मुकेश कुमार सोलंकी ने बताया कि मोहित राय की शिकायत पर नकुल गिरी, पीयूष रिछारिया और प्रिंस पटेल के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

Post a Comment

0 Comments