Ticker

6/recent/ticker-posts

Header Ads Widget

ads header

अलीगढ़ : "काम तमाम कर दिया" कहते हुए थाने पहुंचा पति, पत्नी का सिर फावड़े से कुचला - INA NEWS

अलीगढ़ : पत्नी से छोटी सी बात पर कहासुनी के बाद गुस्से में पति ने फावड़े की मूंद से सिर पर वार कर पत्नी की निर्मम हत्या कर दी। हत्या के बाद आरोपी खुद थाने पहुंचकर पुलिस को घटना की पूरी जानकारी दे दी। घटना अलीगढ़ जिले के जवां थाना क्षेत्र के रामपुर गांव की है। मृतका की पहचान नीलम (पत्नी कमल सिंह) के रूप में हुई है। आरोपी कमल सिंह पुत्र पातीराम मजदूरी का काम करता है।

पुलिस के अनुसार, पिछले दो-तीन दिनों से घर में लगातार कलह चल रही थी। 13 मई की रात करीब 9:30 बजे कमल सिंह घर पहुंचा। पत्नी नीलम से किसी बात को लेकर दोनों में जोरदार बहस हो गई। गुस्से के उफान में कमल सिंह ने फावड़े की मूंद से नीलम के सिर पर जोरदार वार कर दिया, जिससे वह मौके पर ही ढेर हो गई।

हत्या के बाद आरोपी का अजीब व्यवहार
हत्या करने के बाद कमल सिंह सीधे जवां थाने पहुंच गया और पुलिस को बताया, “मैंने पत्नी के सिर पर फावड़े की मूंद मारकर उसका काम तमाम कर दिया है।” उसने पूरी घटना का ब्योरा पुलिस को दिया। पुलिस ने तुरंत घटनास्थल पर पहुंचकर शव का पंचनामा भर दिया और शव को पोस्टमार्टम के लिए अलीगढ़ भेज दिया। आरोपी कमल सिंह को हिरासत में ले लिया गया है।

पुलिस जांच
जवां थाना प्रभारी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। प्रारंभिक जांच में घरेलू कलह को हत्या का कारण बताया जा रहा है।

Post a Comment

0 Comments