Ticker

6/recent/ticker-posts

Header Ads Widget

ads header

नई दिल्ली : में चलती स्लीपर बस में 30 वर्षीय महिला से सामूहिक दुष्कर्म, चालक-हेल्पर गिरफ्तार - INA NEWS

नई दिल्ली: राजधानी दिल्ली में सोमवार रात एक सनसनीखेज मामले में चलती स्लीपर बस में 30 वर्षीय महिला से सामूहिक दुष्कर्म की घटना सामने आई है। आरोपी बस चालक और हेल्पर ने महिला को बस में खींचकर बलात्कार किया और बाद में नांगलोई मेट्रो स्टेशन के पास फेंककर भाग गए। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए बस जब्त कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

पीड़िता मंगोलपुरी स्थित एक फैक्टरी में काम करती है और पति तथा दो बच्चों के साथ पीतमपुरा इलाके में रहती है। उसके पति टीबी की बीमारी से पीड़ित हैं। घटना के दिन महिला काम खत्म कर घर लौट रही थी। पुलिस के अनुसार, सोमवार रात सरस्वती विहार इलाके में महिला बस का इंतजार कर रही थी। इसी दौरान एक स्लीपर बस रुकी। महिला ने दरवाजे पर खड़े व्यक्ति से समय पूछा, तभी आरोपी ने उसे जबरन बस के अंदर खींच लिया और चालक को बस चलाने का इशारा किया।

बस में सवार चालक और हेल्पर ने मिलकर महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। बाद में नांगलोई मेट्रो स्टेशन के पास उन्हें पीड़िता को बस से फेंक दिया और भाग गए। पीड़िता ने किसी तरह खुद को संभाला और पुलिस से शिकायत की। पुलिस ने तुरंत उसे अस्पताल में भर्ती कराया। रानी बाग थाने में मामला दर्ज कर सीसीटीवी फुटेज की जांच की गई। फुटेज के आधार पर पता चला कि बस दिल्ली-बिहार के बीच चलती है।

पुलिस ने मंगलवार को बस को जब्त कर चालक और हेल्पर दोनों को गिरफ्तार कर लिया। दोनों को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया है।पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है और यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि बस में और कोई आरोपी तो नहीं था।

Post a Comment

0 Comments