Ticker

6/recent/ticker-posts

Header Ads Widget

ads header

आगरा : ब्लैकमेलिंग से परेशान प्रेमिका ने की प्रेमी की हत्या - INA NEWS

आगरा, 18 अप्रैल 2026: आगरा के मलपुरा थाना क्षेत्र के इटौरा स्थित होटल ताजपथ में शुक्रवार दोपहर एक चौंकाने वाला हत्याकांड सामने आया है। एक विवाहित महिला ने अपने रिश्ते के मामा खिल्लो (36 वर्ष) की बेरहमी से हत्या कर दी। महिला ने हथौड़े और सर्जिकल ब्लेड से हमला कर मामा की हत्या की। हत्या के बाद महिला ने खुद होटल स्टाफ को सूचना दी और कोई अफसोस जताए बिना बार-बार यही कहती रही कि “अगर मैंने उसे नहीं मारा होता तो वह मेरे साथ गलत हरकत करने में सफल हो जाता।”

पुलिस जांच में सामने आए तथ्य:
महिला ने पूछताछ में बताया कि खिल्लो लंबे समय से उसे ब्लैकमेल कर रहा था। वह उसके साथ शारीरिक संबंध बनाने की कोशिश करता था और पति को फोटो-वीडियो दिखाने की धमकी देता था। दो महीने पहले भी होटल में बुलाकर गलत हरकत की थी। इससे तंग आकर महिला ने पहले से तैयारी कर ली थी। उसने बैग में सर्जिकल ब्लेड और हथौड़ा रख लिया था।

दोनों सुबह करीब 11 बजे होटल में चेक-इन किए और कमरे में बीयर भी पी। इसके बाद महिला ने पहले हथौड़े से सिर पर वार किया और फिर गले पर सर्जिकल ब्लेड से घातक कट लगाया। हत्या के बाद उसने मोबाइल को हथौड़े से तोड़ दिया (जिसमें संदिग्ध वीडियो और फोटो होने की आशंका है) और ब्लेड को होटल के बाहर फेंक दिया। पुलिस ने कमरे से बीयर की केन और थैला बरामद किया है।
एसीपी सैंया डॉ. सुकन्या शर्मा ने बताया कि शुरुआत में महिला कुछ बताने को तैयार नहीं थी, लेकिन सख्त पूछताछ के बाद उसने पूरा बयान दे दिया। मोबाइल और अन्य साक्ष्य फॉरेंसिक लैब भेजे जा रहे हैं। शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है।

परिवार हैरान
खिल्लो दिल्ली में काम करता था। उसके भाई अजय ने पुलिस को बताया कि 20 मार्च को खिल्लो ने पैसे भेजने की बात कही थी, लेकिन रकम नहीं भेजी। परिवार को यह तक पता नहीं था कि वह कब आगरा आया। होटल में कमरा भी उसने अपने नाम से ही लिया था। रिश्तेदारों को महिला से उसके संबंध की कोई जानकारी नहीं थी। भाई अजय ने मलपुरा थाने में महिला के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कराया है।

Post a Comment

0 Comments