Ticker

6/recent/ticker-posts

Header Ads Widget

ads header

आगरा : कुतिया के पैर काटकर मार डाला, आरोपी युवक गिरफ्तार - INA NEWS

आगरा (उत्तर प्रदेश) : आगरा के शाहगंज क्षेत्र के सिद्ध साहनी नगर में एक बेजुबान कुतिया के साथ हुई बेरहमी की घटना ने पूरे मोहल्ले को सन्न कर दिया। स्थानीय युवक मनीष उर्फ कल्लू पर आरोप है कि उसने नशे की हालत में कुतिया को धारदार हथियार से उसके पैर काटकर क्रूरता से मार डाला और शव को बोरे में बंद करके घर में छिपा दिया।

मोहल्ले में दो दिन से बदबू आने पर लोगों ने तलाश शुरू की। मनीष के घर से दुर्गंध आ रही थी, जिसके बाद बोरे में कुतिया का शव मिला। उसके पैर काट दिए गए थे, जिससे इलाके में सनसनी फैल गई।

शिकायतकर्ताओं का बयान
सोमोती देवी सहित आधा दर्जन से अधिक स्थानीय लोगों ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। उन्होंने बताया कि गली में रहने वाली यह कुतिया काफी प्यारी थी। मोहल्ले के लोग उसे नियमित रूप से खाना और पानी देते थे। दो दिन पहले वह अचानक गायब हो गई थी। बाद में मनीष के घर से शव बरामद होने पर सब हैरान रह गए।

पुलिस की कार्रवाई
एसीपी लोहामंडी गौरव सिंह ने बताया कि शिकायत के आधार पर भारतीय न्याय संहिता की धारा 325 तथा पशुओं के प्रति क्रूरता का निवारण अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई। आरोपी मनीष उर्फ कल्लू को नशे की हालत में उसके घर से गिरफ्तार कर लिया गया। पूछताछ में उससे कुतिया को मारने की वजह स्पष्ट रूप से नहीं पता चल सकी।
पुलिस ने आरोपी को शांतिभंग के मामले में भी गिरफ्तार किया और उसे मजिस्ट्रेट कोर्ट में पेश कर दिया गया। बताया गया कि पिछले साल भी मनीष पर मारपीट का एक मामला दर्ज था। वह मजदूरी का काम करता है।

Post a Comment

0 Comments