Ticker

6/recent/ticker-posts

Header Ads Widget

ads header

कासगंज: आंधी में कटहल की डाली गिरने से दो सगे भाई-बहनों की मौत, दो अन्य घायल - INA NEWS

कासगंज जिले के गंजडुंडवारा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम गजोरा में तेज आंधी में टूटे कटहल के पेड़ की डाली ने दो सगे भाई-बहनों की जान ले ली। इस दुखद हादसे में दो अन्य भाई-बहन गंभीर रूप से घायल हो गए। 
मृतकों की पहचान संजू (22) और आरती (18) के रूप में हुई है, जबकि घायलों में उनके बड़े भाई शिवसागर (24) और छोटी बहन संध्या (12) शामिल हैं। चारों भाई-बहन गेहूं की कटाई के बाद खेत से मोटरसाइकिल पर गांव लौट रहे थे।
जानकारी के अनुसार, जैसे ही वे नवादा के समीप पहुंचे, अचानक तेज आंधी उठी और रास्ते के किनारे लगे कटहल के पेड़ की भारी डाली टूटकर उनकी मोटरसाइकिल पर गिर पड़ी। इस भयावह दुर्घटना में संजू और आरती की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि शिवसागर और संध्या गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को तुरंत निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है।
आरती की शादी 18 अप्रैल को तय थी और बारात आने वाली थी, वहीं संजू की शादी भी कुछ दिनों में तय होने वाली थी। खुशियों के माहौल में अचानक मातम छा गया। परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।
घटना की सूचना मिलते ही सुनगढ़ी पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शवों का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए जिला चिकित्सालय भेज दिया है।
इस हादसे ने पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ा दी है। ग्रामीणों ने कहा कि तेज आंधी के कारण पेड़ की डाली टूटना आम बात है, लेकिन इस बार यह हादसा बेहद दुखद साबित हुआ।

Post a Comment

0 Comments