लखनऊ: उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने शुक्रवार को कहा कि 2027 के विधानसभा चुनाव में भाजपा 2017 से भी बड़ी जीत हासिल करेगी। उन्होंने सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि आईपीएस अधिकारी केके विश्नोई की शादी में सपा विधायकों के जाने पर जवाब मांगना ‘घटिया राजनीति’ है।
चाय पर चर्चा के दौरान केशव प्रसाद मौर्य ने कहा, “इस तरह की राजनीति की जितनी निंदा की जाए कम है। दल, जाति और धर्म की सीमा से ऊपर उठकर लोग शुभकामनाओं के लिए शादी में जाते हैं। इसे राजनीतिक नजरिए से नहीं देखना चाहिए।”
उन्होंने आगे कहा कि चार मई को आने वाले नतीजों में असम में भाजपा तीसरी बार भारी बहुमत से सरकार बनाने जा रही है। पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी को हराकर भाजपा पहली बार सरकार बनाएगी क्योंकि बंगाल की जनता ममता से त्रस्त है। तमिलनाडु में भी भाजपा का परचम लहराएगा।
केशव मौर्य ने दावा किया, “इस समय पूरा भारत भाजपा मय है और मोदी मय है।”
.png)
0 Comments
Welome INA NEWS, Whattsup : 9012206374