फिरोजाबाद, 18 अप्रैल 2026: उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद जिले में अधिकारियों के बीच खुली रार सामने आ गई है। टूंडला तहसील की तहसीलदार राखी शर्मा ने अपने तबादले के तुरंत बाद जिले के शीर्ष अधिकारी जिलाधिकारी रमेश रंजन और उनके करीबियों पर भ्रष्टाचार, रिश्वतखोरी और मानसिक शोषण के गंभीर आरोप लगाए हैं।
तहसीलदार राखी शर्मा ने बृहस्पतिवार देर रात प्रेसवार्ता कर दावा किया कि उनके खिलाफ चल रही एक विभागीय जांच को रफा-दफा करने के एवज में उनसे 1.75 लाख रुपये का आईफोन रिश्वत के रूप में लिया गया। उन्होंने आरोप लगाया कि यह आईफोन जिलाधिकारी रमेश रंजन द्वारा इस्तेमाल किया जा रहा है। साथ ही उन्होंने आला अधिकारियों और उनके करीबियों पर लंबे समय से मानसिक उत्पीड़न करने का भी आरोप मढ़ा।
राखी शर्मा ने यह भी दावा किया कि जिले में कुछ अधिकारियों और बाबुओं की मिलीभगत से करोड़ों रुपये की सरकारी जमीनों की बंदरबांट हो रही है। उन्होंने इसे जनपद का सबसे बड़ा भू-घोटाला बताते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से निष्पक्ष जांच कराने और दोषी अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की अपील की।
तबादले का आदेश मिलते ही राखी शर्मा का स्थानांतरण टूंडला से शिकोहाबाद तहसील में कर दिया गया था। आरोपों के साथ ही उन्होंने टूंडला के रंजीत गुप्ता के खिलाफ देर रात प्राथमिकी भी दर्ज कराई।
कलेक्ट्रेट कर्मचारी संघ का पलटवार
तहसीलदार के आरोपों पर शुक्रवार को कलेक्ट्रेट कर्मचारी संघ लामबंद हो गया। कर्मचारियों ने राखी शर्मा के सभी दावों को झूठा और बेबुनियाद बताते हुए मंडलायुक्त से उनके खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
.png)
0 Comments
Welome INA NEWS, Whattsup : 9012206374