Ticker

6/recent/ticker-posts

Header Ads Widget

ads header

प्रयागराज : घरेलू कलह से परेशान सिपाही ने यमुना पुल से लगाई छलांग - INA NEWS

आयुषी उपाध्याय : प्रयागराज

प्रयागराज : प्रयागराज के नैनी नए यमुना पुल से शनिवार को एक सिपाही ने खुदकुशी करने की नीयत से छलांग लगा दी। घटना के बाद पुल के नीचे ड्यूटी पर तैनात रहे जल पुलिस के जवानों ने तत्काल रेस्क्यू कर सिपाही को पानी से बाहर निकाला और उसकी जान बचा ली। इसके बाद उसे एंबुलेंस से इलाज के लिए स्वरूप रानी नेहरू चिकित्सालय भेज दिया।

पारिवारिक कलह के कारण उठाया कदम

मूल रूप से महोबा के रहने वाले कुशल द्विवेदी नैनी के पीएसी कॉलोनी में किराए काक़मरा लेकर रहते है। परिवार में उनकी पत्नी प्रियंका तिवारी और मां के साथ भाई रहते है। कुशल की तैनाती मुट्ठीगंज थाने में है। वह इन दिनों ट्रैफिक विभाग की ट्रेनिंग के लिए पुलिस लाइन में भेजे गए है।

बताया जा रहा है कि कुशल पहले थाने के पास ही किराए का कमरा लेकर अकेले रहता था। बाद में परिवार आने के बाद कमरे को बल्ड दिया था। परिवार में आए दिन पत्नी से किसी कारण विवाद होता था। जिससे परेशान होकर शनिवार को कुशल नए यमुना पुल पर पहुंचा और छलांग लगा दी। 

इस घटना के बढ़ पुल पर राहगीरों की भीड़ जुट गई। नीचे नदी में ड्यूटी पर तैनात जल पुलिस ने तत्काल कांस्टेबल द्विवेदी को सकुशल बाहर निकाल लिया।

Post a Comment

0 Comments