INA NEWS DESK
प्रयागराज में जिस युवती के अपहरण को लेकर बवाल चला वह असल में अपने प्रेमी के साथ शहर छोड़कर भागने की तैयारी में थी। युवती अपने प्रेमी के साथ स्कार्पियो पर चली गई। इसके बाद उसके अपहरण का शोर मच गया। परिजनों और ग्रामीणों ने ढाई घंटे तक हाईवे जाम कर बवाल किया।
पुलिस ने मुश्किल से भीड़ को काबू किया। पुलिस टीमें सक्रिय हुईं तो युवती अपने प्रेमी के साथ रेलवे स्टेशन पर पकड़ गई। वह अपने प्रेमी के साथ राजस्थान भागने की तैयारी में थी।
पुलिस ने उसका बयान दर्ज किया तो युवती से साफ कह दिया कि वह अपने प्रेमी से शादी कर चुकी है। उसी के साथ रहना चाती है। युवती ने अपने घरवालों के साथ जाने से इंकार कर दिया।
अब पुलिस युवती को कोर्ट में पेश कर उसका बयान कराएगी। इसके साथ ही हाईवे जाम कर बवाल करने वालों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है।
युवती के अपहरण की झूठी अफवाह फैलाकर प्रयागराज–मिर्जापुर हाईवे पर चक्काजाम करने के मामले में पुलिस ने सख्त कार्रवाई करते हुए एफआईआर दर्ज की है।
एसीपी मेजा एसपी उपाध्याय के मुताबिक, युवती मिल गई है। वह प्रेमी के साथ गई थी। उसने परिजनों के साथ जाने से मना कर दिया। चक्काजाम करने वाले उपद्रियों पर भी कठोर कार्यवाही होगी।
.png)
0 Comments
Welome INA NEWS, Whattsup : 9012206374