उत्तर प्रदेश के दो आईपीएस अफसर जल्द ही वैवाहिक बंधन में बंधने जा रहे हैं। आईपीएस अंशिका वर्मा और आईपीएस केके बिश्नोई की शादी तय हो गई है। दोनों आईपीएस अफसर राजस्थान के बाड़मेर में शादी करने जा रहे हैं।
राजस्थान के बाड़मेर से जुड़े बिश्नोई परिवार का जुड़ाव यूपी के गंगा किनारे प्रयागराज से होने जा रहा है। दरअसल, बरेली की एसपी दक्षिणी आईपीएस अंशिका वर्मा का रिश्ता पिछले दिनों संभल के एसपी कृष्ण कुमार बिश्नोई (केके बिश्नोई) के साथ तय हुआ था।
दोनों परिवार की आपस में मुलाकात के बाद शादी को लेकर चर्चा हुई, जो अब साकार होने जा रही है। इसके लिए बाकायदा कार्ड छप गए हैं और तीन दिवसीय वैवाहिक कार्यक्रम की बुकिंग हो गई है।

0 Comments
Welome INA NEWS, Whattsup : 9012206374