उत्तर प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने की दिशा में एक बड़ा कदम! मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को 'लखनऊ के लोकभवन' में आयोजित भव्य कार्यक्रम में '1228 नवचयनित नर्सिंग अधिकारियों' को नियुक्ति पत्र सौंपे।
इसमें से '492' अभ्यर्थियों को सीएम योगी ने सीधे नियुक्ति पत्र दिए, जबकि शेष '736' को 13 राजकीय मेडिकल कॉलेजों और 2 अन्य चिकित्सा संस्थानों में लाइव कार्यक्रम के दौरान स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने वितरित किए।
चयनित उम्मीदवारों में '1097 महिलाएं' और '131 पुरुष'शामिल हैं। सीएम योगी ने इस अवसर पर कहा कि नर्सिंग क्षेत्र में पढ़ाई करने वालों को '100% नौकरी की गारंटी' होती है। न केवल उत्तर प्रदेश या भारत में, बल्कि विदेशों में भी भारतीय नर्सों की मांग बहुत ज्यादा है। उन्होंने नवरात्रि के पावन अवसर पर इसे 'नारी स्वावलंबन' का प्रतीक बताया।
सीएम ने प्रदेश में पिछले 9 वर्षों में स्वास्थ्य व्यवस्था में आए बदलावों पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि 2017 से पहले स्थिति अलग थी नियुक्तियां होती थीं, लेकिन डॉक्टरों की उपस्थिति या मरीजों को इलाज मिलना किसी को फर्क नहीं पड़ता था। अब व्यवस्थाएं पूरी तरह बदल गई हैं। प्रदेश में अब '81 मेडिकल कॉलेज' हो चुके हैं
यह नियुक्तियां योगी सरकार के 'इस साल डेढ़ लाख युवाओं को सरकारी नौकरी' देने के लक्ष्य का हिस्सा हैं। इससे राज्य के विभिन्न मेडिकल कॉलेजों में नर्सिंग स्टाफ बढ़ेगा और मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मिलेंगी

0 Comments
Welome INA NEWS, Whattsup : 9012206374