Ticker

6/recent/ticker-posts

Header Ads Widget

ads header

लखनऊ : सहारा सिटी से सामान चोरी करने वाले गिरोह का STF ने किया भंडाफोड़ - INA NEWS

लखनऊ : उत्तर प्रदेश स्पेशल टास्क फोर्स (STF) ने लखनऊ में एक बड़ी सफलता हासिल की है। STF ने एक संगठित चोर गिरोह का भंडाफोड़ किया है, जो लंबे समय से शहर के बड़े घरों और मकानों में चोरियां कर रहा था।

यह गिरोह नगर पालिका और अन्य सरकारी एजेंसियों द्वारा सीज किए गए सहारा सिटी गोमती नगर लखनऊ के परिसरों को निशाना बना रहा था। सहारा ग्रुप की इन संपत्तियों में उच्च वर्ग के लोगों की लग्जरी वस्तुएं, जेवरात, महंगी घड़ियां और अन्य मूल्यवान सामान रखे गए थे।  
गिरोह इन सीज संपत्तियों में रात के समय सशस्त्र होकर घुसता था, वाहनों की मदद से सामान लूटता और संगठित तरीके से बाजार में बेच देता था।

STF को गुप्त सूचनाओं के आधार पर कई दिनों से इन गतिविधियों की जानकारी मिल रही थी। STF इंस्पेक्टर दिलीप कुमार तिवारी के नेतृत्व में उप निरिक्षक अशोक कुमार गुप्ता, हेड कांस्टेबल राजेश मौर्य, रुद्र नारायण, रवि वर्मा, विजय वर्मा सहित STF टीम ने गोमती नगर थाना क्षेत्र में सहारा शहर के पीछे ओवर ब्रिज के नीचे गिरोह के सदस्यों को चोरी किए गए कीमती सामान के साथ घटनास्थल से घेराबंदी करते हुए गिरफ्तार कर लिया

जांच में पता चला कि गिरोह के सदस्य सुरक्षा व्यवस्था को चकमा देकर अंदर घुसते थे। कार्रवाई के दौरान STF ने लाखों-करोड़ों रुपये मूल्य की लग्जरी घड़ियां, सोने-चांदी के जेवरात और अन्य कीमती सामान बरामद किया है। गिरोह के सदस्यों के पास हथियार भी मिले हैं, जिसके चलते उनके खिलाफ IPC की विभिन्न धाराओं, Arms Act और अन्य संबंधित कानूनों के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। 

पकड़े गए अभियुक्तों में 

1. दानिश पुत्र ननके निवासी बहलोलपुर, थाना कासिमपुर, हरदोई

2 साहिद पुत्र मुन्ना निवासी सरेरी हरदोई, थाना कासिमपुर, जनपद हरदोई

3. विक्रम पुत्र मनीराम निवासी राजा बवंडी, थाना राजा बवंडी, जिला बहराइच

4. नूर मोहम्मद पुत्र साबिर निवासी अव्वल मकसूदपुर, थाना रानीपुर, जनपद बहराइच

5. अमन साहनी पुत्र विदेश्वर साहनी निवासी बजरंग चौराहा, थाना जनवारा, लखनऊ

6. सैज उर्फ फैयाज पुत्र अंजुम निवासी नसीरगंज बाजार, थाना सोनवा, बहराइच, हैं 
 
इनके कब्जे से सेमी ऑटोमेटिक पिस्टल, जिंदा कारतूस, खोखा सहित वेश कीमती सामान बरामद किया गया है, सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

Post a Comment

0 Comments