Ticker

6/recent/ticker-posts

Header Ads Widget

ads header

गोरखपुर : मॉर्निंग वॉक पर निकले भाजपा नेता की चाकू-गोली से निर्मम हत्या - INA NEWS

उत्तर प्रदेश के जनपद गोरखपुर के चिलुआताल थाना क्षेत्र के बरगदवा गांव में प्रॉपर्टी डीलर और पूर्व पार्षद प्रतिनिधि राजकुमार चौहान की क्रूर हत्या के मामले में पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस जांच में सामने आया है कि यह हत्या करीब एक साल से रची जा रही साजिश का नतीजा थी। मुख्य आरोपी राज चौहान (उर्फ निरहुआ) की मोबाइल कॉल रिकॉर्डिंग खंगालने पर साजिश की कई परतें खुलीं।

पांच आरोपी गिरफ्तार
शुक्रवार को पुलिस ने एक नाबालिग समेत छह और आरोपियों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपियों में गांव के ही दीपक गौड़, लालजी यादव उर्फ गट्टू, शेषनाथ यादव, उसके बेटे अंकित यादव और देवव्रत यादव शामिल हैं। इनमें से चार एक ही परिवार के हैं - पिता और उसके तीन बेटे। जांच में पता चला कि हत्या की साजिश इन्हीं के घर पर बैठकर रची गई थी। नाबालिग आरोपी को बाल सुधार गृह भेज दिया गया है।

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से साक्ष्य छिपाने में इस्तेमाल किया गया 'टीपर वाहन' और एक 'मोबाइल फोन' बरामद किया है। इससे पहले इस मामले में मुख्य आरोपी राज चौहान और विपिन यादव को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है। पुलिस के अनुसार, इन्हीं दोनों ने वारदात को अंजाम दिया था  पहले गोली मारी, फिर चाकू से कई वार किए।
17 मार्च 2026 की सुबह राजकुमार चौहान अपनी नियमित मॉर्निंग वॉक पर निकले थे। गांव में ही हमलावरों ने उन्हें घेर लिया। पहले तमंचे से फायरिंग की, फिर चाकू से 50-60 बार तक गोदकर उनकी हत्या कर दी। पीड़ित कुछ दूरी तक भागे, लेकिन हमलावरों ने पीछा कर उन्हें मौत के घाट उतार दिया। हमलावर मौके पर तब तक रुके रहे जब तक मौत सुनिश्चित नहीं हो गई।
पुलिस जांच में पता चला कि हत्या के पीछे पुरानी रंजिश मुख्य वजह थी, खासकर राजकुमार के भतीजे से चली आ रही दुश्मनी। कई दुश्मनों ने मिलकर साजिश रची और मोहरे के रूप में राज चौहान को चुना। कॉल डिटेल से पता चला कि मुख्य आरोपी राज चौहान और नामजद दीपक गौड़ के बीच पिछले छह महीनों में 35 बार बातचीत हुई थी। साजिश में कई लोग शामिल थे, जिन्होंने मिलकर योजना बनाई।
पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज, मोबाइल रिकॉर्ड और अन्य सबूतों के आधार पर मामले को सुलझाया। पीड़ित परिवार ने साजिश के तहत हत्या का आरोप लगाते हुए और कार्रवाई की मांग की है।

Post a Comment

0 Comments