आज चैत्र मास की कृष्ण त्रयोदशी, शतभिषा नक्षत्र, सिद्ध योग और मास शिवरात्रि का खास संयोग है, जो कई राशियों के लिए शुभ फल दे सकता है।
मेष : दिन शुभ रहेगा। आकस्मिक धन लाभ के योग, बड़े-बुजुर्गों का आशीर्वाद, सामाजिक कामों में व्यस्तता। स्वास्थ्य पर ध्यान रखें।
वृष : कार्यक्षेत्र में सुधार, आत्मविश्वास बढ़ेगा लेकिन खर्चों पर नियंत्रण रखें। उधार-लेनदेन से बचें।
मिथुन : मानसिक चिंता दूर होगी, करियर की बाधाएं हटेंगी। नए अवसर मिल सकते हैं।
कर्क : आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। परिवार में सुख-शांति रहेगी।
सिंह : साझेदारी और रिश्तों में हलचल, बदलाव की जरूरत। ईमानदारी से काम लें, किस्मत चमकेगी।
कन्या : स्वास्थ्य बेहतर होगा, धन लाभ के योग। काम में सावधानी बरतें।
तुला : काम पर फोकस रखें, प्रॉपर्टी से जुड़े फैसले सोच-समझकर लें। सुख-सुविधाएं बढ़ेंगी।
वृश्चिक : धन-व्यापार में लाभ की संभावना। मेहनत रंग लाएगी।
धनु : बंधुओं-मित्रों से मुलाकात, भरोसा बढ़ेगा। करियर में लक्ष्य हासिल होंगे।
मकर : मेहनत का फल मिलेगा, लेकिन धैर्य रखें।
कुंभ : रचनात्मकता बढ़ेगी, नए प्रयोग करेंगे। रिश्तों में मिठास, रहन-सहन संवरेगा।
मीन : नए लोगों से मुलाकात, विदेश से अच्छा समाचार। जल्दबाजी में फैसला न लें, तनाव से बचें।
आज का दिन ग्रहों की दृष्टि से मिला-जुला है, लेकिन सिद्ध योग और मास शिवरात्रि के कारण सकारात्मक ऊर्जा ज्यादा रहेगी। शुभ कार्यों के लिए दिन अच्छा है।

0 Comments
Welome INA NEWS, Whattsup : 9012206374