प्रयागराज : जिले के मांडा थाना क्षेत्र में रिश्तों को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक युवती ने अपने पिता पर खुद के साथ ही नहीं, बल्कि अपनी चार बहनों के साथ भी दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी पिता को हिरासत में ले लिया है।
20 वर्षीय युवती रविवार को अपनी मां के साथ थाने पहुंची और इंस्पेक्टर मांडा अनिल वर्मा को पूरी घटना बताई। युवती की बात सुनकर थाने में मौजूद लोग भी सन्न रह गए। युवती ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वह बीए द्वितीय वर्ष की छात्रा है और पांच बहनों व दो भाइयों में सबसे बड़ी है। उसके पिता हैदराबाद में सिक्योरिटी गार्ड की नौकरी करते हैं और साल में एक-दो माह के लिए घर आते हैं।
पीड़िता के मुताबिक, पिता वर्ष 2017 से उसके साथ दरिंदगी कर रहे हैं। उस समय वह मामा के घर रहती थी। उसने इसकी जानकारी मां को दी तो विरोध करने पर आरोपी ने मां के साथ भी मारपीट की। इसके बाद आरोपी ने घर में मौजूद अन्य बहनों के साथ भी गलत हरकतें शुरू कर दीं।
युवती ने आरोप लगाया कि रविवार को भी पिता ने इंटर में पढ़ने वाली उसकी दूसरी बहन के साथ शारीरिक शोषण किया और विरोध करने पर मारपीट की। इसके अलावा हाईस्कूल में पढ़ने वाली तीसरी बहन और कक्षा सात में पढ़ने वाली चौथी बहन के साथ भी गलत हरकतें की जाती रहीं।
शिकायत मिलने पर पुलिस ने आरोपी पिता को पकड़कर थाने ले आई और पूछताछ शुरू की। पुलिस के अनुसार पूछताछ में आरोपी ने अपने कृत्य को सही ठहराने की कोशिश की।
इंस्पेक्टर मांडा अनिल वर्मा ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। एसीपी मेजा एसपी उपाध्याय ने बताया कि पीड़िता का मेडिकल परीक्षण कराया जाएगा और न्यायालय में बयान दर्ज कराकर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

0 Comments
Welome INA NEWS, Whattsup : 9012206374