Ticker

6/recent/ticker-posts

Header Ads Widget

ads header

सेना के कमांड हॉस्पिटल में भर्ती सोनम ने भी दम तोड़ा

- विस्फोट कांड में अब तक 6 की मौत
- सुरेश चौहान का पूरा परिवार खत्म हो गया

छिबरामऊ - बेहतर उपचार के लिए सेना के कमांड हॉस्पिटल लखनऊ में शिफ्ट की गई सोनम ने भी आज दोपहर बाद दम तोड़ दिया। यहां के विस्फोट कांड में अब तक 6 की मौत हो चुकी है।

इस हादसे में मंडी निरीक्षक सुरेश सिंह चौहान का पूरा परिवार खत्म हो गया। घटना वाले दिन वह बाहर गए थे इसलिए बच गए।

       विगत 15 दिसंबर की दोपहर बाद आवास विकास कॉलोनी निवासी मंडी निरीक्षक सुरेश सिंह चौहान के घर में हुए भीषण विस्फोट में छह लोग बुरी तरह से जल गए थे। 

इन सभी को उपचार के लिए लखनऊ के सिप्स हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। जबकि सहेली से मिलने आई डॉक्टर सुशील सक्सेना की पुत्री काजोल व दामाद मृदुल जौहरी झुलस गए थे। इन दोनों का उपचार यही पर चल रहा है और इन दोनों की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। उधर सिप्स हॉस्पिटल में भर्ती किराएदार आशा व उसकी पुत्री आस्था के साथ ही सुरेश चौहान की पत्नी आरती, पुत्री आकांक्षा इकलौते पुत्र अंकुर और आज अंकुर की पत्नी सोनम ने भी दम तोड़ दिया। 

एक के बाद एक लगातार हुई मौतों से सुरेश चौहान पर तो दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।

अधूरा रह गया शिक्षिका बनने का सपना

छिबरामऊ। जनपद मैनपुरी में भोगांव स्थित डायट से सोनम बीटीसी की पढ़ाई कर रही थी। इसी वर्ष 17 जनवरी को उसकी शादी सुरेश चौहान के पुत्र अंकुर चौहान से हुई थी। 

शादी के बाद भी बीटीसी की पढ़ाई जारी रखने में ससुराल वालों ने पूरा सहयोग दिया लेकिन होनी को तो कुछ और ही मंजूर था। शिक्षिका बनने का सपना दिल में संजोए सोनम आज इस दुनिया से ही विदा हो गई। बताते हैं कि वह 2 माह की गर्भवती भी थी। सभी को उम्मीद थी कि सोनम कम जली है, अतः बच जाएगी और उसे बचाने की हर संभव कोशिश भी की गई, ताकि सुरेश चौहान का वंश आगे चल सके। लेकिन सभी की इच्छा मन में ही धरी रह गई।

रिपोर्टर - गौरव,नागेन्द्र सिंह : संवाददाता, INA NEWS

Post a Comment

0 Comments