Ticker

6/recent/ticker-posts

Header Ads Widget

ads header

एकतरफा प्यार में नाबालिग भतीजी की हत्या

जीत कुमार : संवाददाता - मैनपुरी

मैनपुरी : मैनपुरी जिले में एक युवक ने शनिवार को एकतरफा प्यार में खौफनाक वारदात को अंजाम दे डाला। उसने नाबालिग लड़की की गोली मारकर हत्या कर दी। इसके बाद खुद को भी गोली मार ली। घायल आरोपी को गंभीर अवस्था में सैफई रेफर किया गया है।

  • एकतरफा प्यार में नाबालिग भतीजी की हत्या, आरोपी चाचा ने खुद को भी गोली मारी


घटना कुर्रा थाना क्षेत्र के एक गांव की है। आरोपी युवक मृतक किशोरी का रिश्ते में चाचा लगता है। पुलिस के अनुसार आरोपी ने गोली मारने वाली बात कबूल की है। गांव में चर्चा है कि आरोपी शराब पीने का आदी है। किशोरी से एकतरफा प्यार करता था।

थाना कुर्रा क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक रिश्ते की 16 वर्षीय किशोरी से एकतरफा प्यार करता था। उससे शादी करना चाहता था। लगातार युवक की ओर से परिजनों पर शादी के लिए दबाव बनाया जा रहा था। जानमाल की धमकी दी जा रही थी।

मां के साथ इटावा जा रही थी किशोरी

धमकी से घबराकर शनिवार की शाम किशोरी और उसकी मां रिश्तेदारी में इटावा जा रहे थे। शाम करीब छह बजे गांव से करीब एक किलोमीटर दूर युवक ने उन्हें रोक लिया और किशोरी को साथ ले जाने की कोशिश की। विरोध करने पर मां से मारपीट की। 

इस दौरान आरोपी ने तमंचा निकालकर किशोरी को गोली मार दी। इसके बाद युवक ने खुद को भी गोली मार ली। गोली चलने की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक किशोरी की मौत हो चुकी थी। 

मौके पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजने के साथ ही युवक को जिला अस्पताल भेजा। यहां से उसे गंभीर हालत होने पर सैफई रेफर कर दिया गया। पुलिस ने मौके से हत्या में प्रयुक्त तमंचा बरामद कर लिया है। 

आरोपी ने कबूला गुनाह

पुलिस ने घायल अवस्था में अनिल को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया। वहां से उसे सैफई रेफर कर दिया गया। इस दौरान आरोपी ने किशोरी व खुद को गोली मारने की बात कबूल की है। घटना के बाद गांव में दहशत का माहौल बना हुआ है।

एसपी अजय कुमार पांडेय ने बताया कि अभी तक मिली जानकारी के अनुसार आरोपी मृतका से एकतरफा प्रेम करता था। शादी से मना करने पर वारदात को अंजाम दिया गया। पुलिस की जांच पड़ताल जारी है। इसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Post a Comment

0 Comments