Ticker

6/recent/ticker-posts

Header Ads Widget

ads header

प्रयागराज : ब्वॉयफ्रेंड के लिए 17 घंटे टॉवर पर चढ़ी, गिरफ्तार - INA NEWS TV

प्रयागराज : प्रयागराज में एक युवती ब्वॉयफ्रेंड से शादी करने के लिए जान देने पर अमादा है। प्रेमी से मिलने वह 11 किलोमीटर साइकिल चलाते हुए पहुंची। वह 80 मीटर ऊंचे टॉवर पर 17 घंटे चढ़ी रही। इसके बाद प्रेमी के घर पहुंच हंगामा किया। उसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। जमानत पर छूटने के बाद फिर प्रेमी के घर जाने पर अमादा रही। परिवार को उसे पकड़कर रखना पड़ रहा है।

पुलिस ने उसे हिरायत दी है यदि अब कोई हंगामा किया तो कड़ी कार्रवाई होगी। 17 घंटे तक टॉवर पर चढ़ शादी की जिद करना, जान देने की धमकी देना चर्चा का सबब बना हुआ है।

प्रेमी से रूठी तो केस दर्ज करा दिया
22 साल की खुशबू और 24 साल के विनय के अफेयर की यह कहानी तीन साल पुरानी है। नवाबगंज इलाके की रहने वाली खुशबू की मऊआइमा के रहने वाले विनय से रिश्तेदारी है। हाईस्कूल पास खुशबू और इंटर कर चुके विनय ने एक दूसरे शादी का वादा किया। दोनों के परिवार वाले तैयार नहीं हुए तो 2025 में विनय ने शादी से इंकार कर दिया।

तब खूशबू को इतना गुस्सा आया कि उसने नवाबगंज थाने में विनय के खिलाफ शादी का झांसा देकर छेड़खानी करने मुकदमा दर्ज करा दिया।

विनय के घरवालों ने जमानत ले ली। इसके बाद विनय को काम के लिए गुजरात भेज दिया। इधर खूशबू उससे शादी की हर कोशिश करती रही।

Post a Comment

0 Comments