Ticker

6/recent/ticker-posts

Header Ads Widget

ads header

लखनऊ में LIC एजेंट पर ताबड़तोड़ फायरिंग, हालत गंभीर - INA NEWS

लखनऊ के मलिहाबाद में एक LIC एजेंट को घेरकर उस पर 2 युवकों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। ढेंढेमऊ गांव के पास पेट्रोल पंप के सामने एक दुकान के बाहर एजेंट पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दोनों हमलावर भाग गए। 

फायरिंग में बीमा एजेंट गंभीर रूप से घायल हो गया है। एक गोली सिर को छूकर निकल गई, एक गोली हाथ में भी लगी है।

LIC एजेंट समेंद्र यादव (36) सैफलपुर गांव का रहने वाला है। वह घर से 10 किमी दूर ढेंढेमऊ में मोबाइल की दुकान पर गया था। वहां घात लगाए खड़े दोनों युवकों ने उसे घेर लिया और उस पर गोली चला दी। गोली की सूचना पर एजेंट के घरवाले भी मौके पर पहुंचे। सड़क किनारे घायल पड़े समेंद्र को मलिहाबाद सीएचसी ले गए। वहां फर्स्ट एड कर उसे ट्रॉमा सेंटर के लिए रेफर कर दिया गया।

घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस, दहशत का माहौल

सरेराह हुई इस फायरिंग की घटना से स्थानीय लोगों में दहशत का माहौल है। घटना की सूचना मिलते ही मलिहाबाद थाना पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना कर हमलावरों की तलाश शुरू कर दी है।

एसीपी मलिहाबाद ज्ञानेंद्र सिंह ने बताया कि युवक को गोली लगी है। परिवार उसके साथ में है। परिजनों से बात की जा रही है। उनसे शिकायत लेकर कानूनी कार्रवाई की जा रही है। गोली लगने से गंभीर रूप से घायल व्यक्ति शादीशुदा है।

Post a Comment

0 Comments