लखनऊ : राजधानी लखनऊ के सरकारी अस्पताल में डिलीवरी के बाद बच्चा फर्श पर गिर गया। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। परिजनों ने यह कहते हुए हंगामा किया कि जब हम मां को लाए तो कहा गया कि इंतजार करो। जब लेबर पेन होगा तभी नॉर्मल डिलीवरी कराई जाएगी। बच्चे के पिता ने कहा- पत्नी की पहली प्रेग्नेंसी थी। लड़का हुआ था।
मामला कानपुर रोड स्थित लोकबंधु राजनारायण संयुक्त अस्पताल का है। आशियाना की सीता विहार कॉलोनी के शुभम अपनी गर्भवती पत्नी को रविवार शाम लेबर पेन होने पर अस्पताल पहुंचे थे। शुभम ने कहा- यहां सफाई करने वाली ने मुझसे डिलीवरी करने के 500 रुपए मांगे थे। उसने कहा था कि डॉक्टर 50 रुपए देते हैं, आप 500 दीजिए, हम डिलीवरी करा देते हैं।
डॉक्टर बोले सीजर की व्यवस्था नहीं है
बच्चे के पिता शुभम पाल ने बताया- बच्चे की मां को जब लेबर पेन हुआ तो मैं उसे यहां लेकर आया। शाम करीब 4 बजे लेकर आया। यहां पर उसी समय उनको एडमिट कर लिया गया। उसके बाद फिर से लेबर पेन का ये लोग इंतजार करते रहे कि पेन होगा तभी डिलीवरी करेंगे। भर्ती करते समय डॉक्टरों ने कहा था कि एडमिट कर रहे हैं।
लेबर पेन होने पर नॉर्मल डिलीवरी कराएंगे, अगर जरूरत पड़ी तो सीजर भी कर सकते हैं। 5 घंटे भी नॉर्मल डिलीवरी नहीं हो पाई और मेरी पत्नी थक चुकी थी। मैंने कहा कि आप लोग सीजर ही कर दीजिए तो डॉक्टरों ने कहा कि हमारे पास सीजर की व्यवस्था नहीं है। मैंने डायरेक्टर से यही बात जाकर कही तो उन्होंने कहा कि सीजर की पूरी व्यवस्था है।
डायरेक्टर को मैंने लिखित शिकायत दी है। उन्होंने कहा है कि हम इसकी जांच करेंगे। आपको न्याय मिलेगा। मैंने डायरेक्टर से पूछा कि वहां ड्यूटी पर डॉक्टर हैं या इंटर्न, तो उनको नहीं पता था कि ड्यूटी किसी लगी हुई है।
0 Comments
Welome INA NEWS, Whattsup : 9012206374