कानपुर : बर्रा एलिवेटेड रोड पर तड़के 4 बजे ड्यूटी पर तैनात 2 ट्रैफिक सिपाहियों को कंटेनर ने कुचल दिया। एक सिपाही की मौके पर मौत हो गई। दूसरा गंभीर घायल है।
ट्रैफिक कांस्टेबल जितेंद्र कुमार और राकेश कुमार की ड्यूटी नौबस्ता चौराहे पर थी। देर रात झारखंड नंबर का खाली ट्रक नौबस्ता रैंप से होकर पनकी स्थित प्लांट जा रहा था। जितेंद्र और राकेश ने रुकने का इशारा किया तो ड्राइवर ने रफ्तार बढ़ा दी। शक होने पर दोनों ने ट्रक का पीछा किया।
बर्रा बाईपास स्थित प्रिया नर्सिंग हॉस्पिटल के सामने एलिवेटेड फ्लाईओवर पर रोककर ड्राइवर को नीचे उतारा। दोनों ट्रक के पीछे खड़े होकर ड्राइवर के कागजात जांच रहे थे। तभी पीछे से आ रहे माल लदे कंटेनर ने ट्रक को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि खाली कंटेनर करीब 50 मीटर तक घसीटता चला गया। उसके साथ दोनों कांस्टेबल और ड्राइवर भी घिसलते चले गए।
मृतक जितेंद्र 2018 बैच के सिपाही थे। मूलरूप से आगरा के रहने वाले थे। जबकि सिपाही राकेश कुमार घायल हैं। उन्हें कांशीराम अस्पताल में भर्ती कराया गया है। राकेश मूलरूप से बुलंदशहर के रहने वाले हैं। ड्राइवर की पहचान बिहार के रितेश कुमार (24) के रूप में हुई है।
0 Comments
Welome INA NEWS, Whattsup : 9012206374