Ticker

6/recent/ticker-posts

Header Ads Widget

ads header

अखिलेश और डिंपल सपा के 37 सांसदों के साथ चुनाव आयोग का 6 अक्टूबर को करेंगे घेराव | INA NEWS

उदय सिंह यादव, नई दिल्ली

नई दिल्ली : सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव, डिंपल यादव समेत पार्टी के सभी 37 सांसद 6 अक्टूबर को दिल्ली में चुनाव आयोग का घेराव करेंगे। अखिलेश ने अपने सभी सांसदों को इंडिया गठबंधन के मार्च में शामिल होने के लिए कहा है।

INDIA गठबंधन ने 30 सितंबर को दिल्ली के कॉन्स्टिट्यूशन क्लब में बैठक कर SIR और चुनाव प्रक्रिया से जुड़े मुद्दों पर संयुक्त आंदोलन की रणनीति बनाई थी। बैठक के बाद कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने 2 से 8 अक्टूबर तक देशभर में 'सेव डेमोक्रेसी मार्च' निकालने का ऐलान किया था। 6 अक्टूबर को विपक्षी सांसदों के चुनाव आयोग तक पैदल मार्च का कार्यक्रम तय किया गया है।

बैठक में अखिलेश यादव शामिल नहीं हुए थे। सपा की ओर से सांसद हरेंद्र मलिक और मोहिबुल्लाह नदवी ने प्रतिनिधित्व किया था। अखिलेश की गैरमौजूदगी को लेकर राजनीतिक चर्चाएं शुरू हो गई थीं।

बैठक में विपक्षी दलों ने SIR की प्रक्रिया में पारदर्शिता, मतदाता सूची से नाम हटाने से पहले संबंधित व्यक्ति को नोटिस देने और प्रभावी अपील व्यवस्था की मांग उठाई थी। विपक्ष ने चुनाव में बैलेट पेपर से मतदान की मांग भी दोहराई थी।

सपा के 37 सांसदों के एक साथ मार्च में शामिल होने से यूपी की राजनीतिक मौजूदगी भी प्रमुखता से नजर आएगी। लोकसभा में सपा के सांसदों की यह भागीदारी पार्टी की ओर से SIR के मुद्दे पर INDIA गठबंधन के आंदोलन में सक्रिय भूमिका का संकेत मानी जा रही है।

2027 के यूपी विधानसभा चुनाव से पहले यह मार्च सपा के लिए अपने सांसदों और संगठन की एकजुटता दिखाने का भी मौका होगा।

Post a Comment

0 Comments