लखनऊ/प्रयागराज :
गर्मी की छुट्टियों में ट्रेनों में भारी भीड़ और लंबी वेटिंग लिस्ट से परेशान हजारों रेल मुसाफिरों के लिए राहत की बड़ी खबर है। उत्तर रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत को देखते हुए 34 प्रमुख ट्रेनों में स्लीपर, एसी और जनरल के अतिरिक्त कोच लगाने का निर्णय लिया है। अतिरिक्त बोगियां 2 जून से अलग-अलग तारीखों में लगनी शुरू हो जाएंगी।
सीनियर डीसीएम समर्थ गुप्त के अनुसार, इस कदम से वेटिंग टिकट वाले यात्रियों की सीटें कंफर्म होने की संभावना काफी बढ़ जाएगी।
🚊 इन ट्रेनों में बढ़ेंगे एसी (AC) कोच
04211/12 एलटीटी-सुल्तानपुर एक्सप्रेस: 3 से 11 जून तक थर्ड एसी इकॉनमी का एक अतिरिक्त कोच।
04225/26 एलटीटी-वाराणसी स्पेशल: 4 से 12 जून तक थर्ड एसी इकॉनमी का एक अतिरिक्त कोच।
12423/24 नई दिल्ली-डिब्रूगढ़ राजधानी एक्सप्रेस: 6 से 14 जून तक थर्ड एसी इकॉनमी का एक अतिरिक्त कोच।
19421/22 अहमदाबाद-पटना एक्सप्रेस: 14 से 30 जून तक थर्ड व सेकेंड एसी के एक-एक अतिरिक्त कोच।
🚊 इन ट्रेनों में लगेंगे स्लीपर और एसी दोनों कोच
- 19409/10 साबरमती एक्सप्रेस: 4 से 27 जून तक थर्ड एसी और स्लीपर का एक-एक अतिरिक्त कोच।
- 20939/40 साबरमती एक्सप्रेस: 2 जून से 7 जुलाई तक थर्ड एसी और स्लीपर का एक-एक अतिरिक्त कोच।
- 20963/64 साबरमती एक्सप्रेस: 4 से 27 जून तक थर्ड एसी और स्लीपर का एक-एक अतिरिक्त कोच।
🚊 इन प्रमुख ट्रेनों में बढ़ेंगे स्लीपर (Sleeper) और जनरल कोच
निम्नलिखित ट्रेनों में स्लीपर क्लास का एक-एक अतिरिक्त कोच जोड़ा जाएगा:
- पद्मावत एक्सप्रेस (14207/08): 6 से 15 जून तक
- अयोध्या कैंट-दिल्ली एक्सप्रेस (14205/06): 8 से 13 जून तक
- वाराणसी-बरेली एक्सप्रेस (14235/36): 5 से 8 जून तक
- गाजीपुर सिटी-आनंदविहार सुपरफास्ट (22419/20 और 22433/34): 6 से 13 जून के बीच अलग-अलग तारीखों में
- प्रयागराज संगम-बरेली एक्सप्रेस (14307/08): 6 से 9 जून तक
- प्रयागराज संगम-बस्ती एक्सप्रेस (14231/32): 8 जून को
- वाराणसी-इंदौर महामना एक्सप्रेस (20413/14): 2 से 12 जून तक
जनरल कोच राहत: 54375/76 प्रयागराज संगम-जौनपुर अनारक्षित विशेष ट्रेन में 7 जून को जनरल का एक अतिरिक्त कोच लगाया जाएगा।
⚠️ सावधान: बदल गए हैं कई ट्रेनों के प्लेटफॉर्म
यात्री ध्यान दें कि रेलवे स्टेशनों पर परिचालन व्यवस्था को बेहतर करने के लिए कई ट्रेनों के प्लेटफॉर्म में बदलाव किया गया है:
- प्लेटफॉर्म नंबर 4 से चलने वाली 36 ट्रेनें अब दूसरे प्लेटफॉर्मों से चलेंगी।
- प्लेटफॉर्म नंबर 5 से चलने वाली 21 ट्रेनें भी अन्य प्लेटफॉर्मों पर शिफ्ट की गई हैं।
- प्लेटफॉर्म नंबर 2 और 3 से चलने वाली 11 ट्रेनों को अब प्लेटफॉर्म 6 और 7 से चलाया जाएगा।
- चारबाग नहीं आएंगी कानपुर इंटरसिटी समेत कई ट्रेनें, रूट डायवर्ट
सीनियर डीसीएम समर्थ गुप्ता ने बताया कि स्टेशन पर कॉनकोर्स के निर्माण कार्य के चलते कानपुर इंटरसिटी सहित कई ट्रेनें लखनऊ के चारबाग स्टेशन नहीं आएंगी। इन ट्रेनों को बाहरी स्टेशनों पर ही रोककर वहीं से वापस संचालित किया जाएगा:
- उतरेठिया तक: 22683/84 यशवंतपुर-लखनऊ एक्सप्रेस उतरेठिया तक ही आएगी और वहीं से वापस जाएगी।
- मानकनगर तक: 64212 कानपुर-लखनऊ मेमू और 64255 लखनऊ-कानपुर मेमू मानकनगर स्टेशन तक ही आएंगी।
- मल्हौर तक: 64215 अयोध्या-लखनऊ मेमू मल्हौर स्टेशन तक आएगी और वहीं से वापस जाएगी।

0 Comments
Welome INA NEWS, Whattsup : 9012206374