Ticker

6/recent/ticker-posts

Header Ads Widget

ads header

आगरा : कंटेनर चालक फरार, परिवार के 3 सदस्यों की मौत - INA NEWS

आगरा : आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर रविवार देर रात एक भयानक सड़क दुर्घटना में तेज रफ्तार कार आगे चल रहे कंटेनर में पीछे से जोरदार टक्कर मारने के बाद पूरी तरह घुस गई। इस हादसे में एक महिला समेत तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक बच्चे सहित पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा इतना भीषण था कि कार के परखच्चे उड़ गए और कंटेनर चालक ने कार को 50 मीटर तक घसीट लिया।

पुलिस के अनुसार, राजस्थान के चूरू जिले के निवासी सोहेब पुत्र सलीम कार चला रहा था। कार में कुल 8 लोग सवार थे, जो बिहार से राजस्थान लौट रहे थे।

मृतकों और घायलों में शामिल हैं:
मृतक: परमिला (31), राजू (35) और कार चालक सोहेब।
गंभीर घायल: पूजा कुमारी (32), अयांश (6) सहित पांच लोग।

रविवार रात करीब 2 बजे थाना फतेहाबाद क्षेत्र में एक्सप्रेसवे के किलोमीटर 36.700 पर यह हादसा हुआ। टक्कर की तीव्रता इतनी ज्यादा थी कि कार कंटेनर के पिछले हिस्से में फंस गई। सूचना मिलते ही फतेहाबाद पुलिस और यूपीडा की टीम मौके पर पहुंची। घायलों को निकालने के लिए हाइड्रा मशीन का सहारा लेना पड़ा। करीब आधे घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद लोगों को बाहर निकाला गया।

प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार मिश्र ने बताया कि घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद आगरा के एसएन मेडिकल कॉलेज भेज दिया गया है। शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

कंटेनर चालक फरार
हादसे के बाद कंटेनर चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस उसकी तलाश कर रही है। मामले की जांच की जा रही है।

Post a Comment

0 Comments