गाजियाबाद: लोनी के टोली मोहल्ला कॉलोनी निवासी 80 वर्षीय अजीजुद्दीन की हत्या के मुख्य आरोपी उनके बेटे बिलाल को पुलिस ने मुंबई के ठाणे स्थित मुब्रा इलाके से गिरफ्तार कर लिया है। वहीं, मामले में सहयोग करने वाली महिला खुशबू को दिल्ली के पटेल नगर से पकड़ा गया है।
पुलिस ने दोनों आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए करीब एक महीने से दिल्ली, मुंबई समेत कई शहरों में छापेमारी की थी। खुशबू के रिश्तेदार की कॉल ट्रेस करने पर पुलिस को दोनों का सुराग मिला। मंगलवार को बिलाल और खुशबू दोनों को गिरफ्तार कर ट्रांजिट रिमांड पर गाजियाबाद लाया गया। पूछताछ में बिलाल ने हत्या की बात स्वीकार कर ली है।
एसीपी लोनी सिद्धार्थ गौतम ने बताया कि 8 अप्रैल को घर से लापता हुए अजीजुद्दीन का शव 11 अप्रैल को घर के पास किराए के कमरे में मिला था। बुजुर्ग की पत्नी नसरीन ने बेटे बिलाल और उसके साथियों पर हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। सीसीटीवी फुटेज में बिलाल और उसके साथी कैद हुए थे, जिसके आधार पर जांच आगे बढ़ी।
पुलिस जांच में बिलाल की महिला मित्र खुशबू और दोस्त निसार अली का नाम सामने आया था। खुशबू का पति दुबई में रहता है और वह दिल्ली में बिलाल के साथ रह रही थी। दोनों पर 20-20 हजार रुपये का इनाम भी घोषित किया गया था।
बिलाल का खुलासा:
पूछताछ में बिलाल ने बताया कि पिता द्वारा संपत्ति से बेदखल किए जाने के बाद उसने पिता की हत्या की साजिश रची। उसने खुशबू के नाम पर टोली मोहल्ले में मकान भी किराए पर लिया था।

0 Comments
Welome INA NEWS, Whattsup : 9012206374