Ticker

6/recent/ticker-posts

Header Ads Widget

ads header

लखनऊ : महंगाई की मार पर अखिलेश का वार - INA NEWS

लखनऊ : आम जनता पर शुक्रवार सुबह महंगाई का बड़ा झटका लगा है। तेल कंपनियों ने पेट्रोल और डीजल की कीमतों मे वृद्धि कर दी है। लखनऊ में पेट्रोल के दाम 2 रुपये 84 पैसे बढ़कर 97.55 रुपये प्रति लीटर हो गए हैं, जबकि डीजल के दाम 3.01 रुपये बढ़कर 90.82 रुपये प्रति लीटर पहुंच गए हैं।

सीएनजी की कीमतों में भी इजाफा किया गया है। लखनऊ में सीएनजी के दाम 2 रुपये प्रति किलो बढ़ाकर 98 रुपये प्रति किलो कर दिए गए हैं। ग्रीन गैस लिमिटेड के एजीएम प्रवीण सिंह ने बताया कि लखनऊ, अयोध्या, सुल्तानपुर, उन्नाव और आगरा में सीएनजी के दाम पहले ही संशोधित हो चुके थे और फिलहाल पुरानी (नई संशोधित) कीमतें ही लागू रहेंगी।

दिल्ली में भी बढ़ोतरी
दिल्ली में सीएनजी की कीमत में 2 रुपये प्रति किलोग्राम की वृद्धि की गई है। अब दिल्ली में सीएनजी की नई कीमत 79.09 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई है। यह वृद्धि तत्काल प्रभाव से लागू हो गई है। देशभर में पेट्रोल और डीजल दोनों की कीमतों में औसतन 3 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी बताई जा रही है, जिससे आम आदमी का बजट और भी प्रभावित होने वाला है। परिवहन, किराना, सब्जी-फल और रोजमर्रा की जरूरतों पर इसका सीधा असर पड़ेगा।

अखिलेश यादव का तंज
महंगाई की इस मार पर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने सरकार पर निशाना साधा। सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए अखिलेश ने लिखा :
“आगे बढ़ना है तो साइकिल ही विकल्प...”
अखिलेश यादव का यह तंज पेट्रोल-डीजल-सीएनजी की लगातार बढ़ती कीमतों पर व्यंग्यात्मक हमला माना जा रहा है। उन्होंने आम लोगों को साइकिल का सहारा लेने की सलाह देते हुए महंगाई के मुद्दे को राजनीतिक रंग दिया।

जनता की प्रतिक्रिया
कीमतों में इस अचानक बढ़ोतरी से राजधानी लखनऊ समेत पूरे उत्तर प्रदेश में नाराजगी है। ऑटो-टैक्सी चालक, ट्रांसपोर्टर और आम उपभोक्ता इस फैसले से खासे परेशान दिख रहे हैं। विशेषज्ञों का कहना है कि अंतरराष्ट्रीय कच्चे तेल की कीमतों और रुपये की विनिमय दर के चलते यह बढ़ोतरी आई है।

Post a Comment

0 Comments