मेरठ : भावनपुर थाना क्षेत्र के गोकुलधाम सोसाइटी में 12वीं कक्षा पढ़ने वाली 17 वर्षीय छात्रा खुशी (खुशबू) की हत्या के मामले में सनसनीखेज खुलासा हुआ है। सौतेली मां पिंकी और पिता कपिल भारद्वाज पर लगातार क्रूर शारीरिक एवं मानसिक उत्पीड़न का आरोप लगा है।
ननिहाल पक्ष के लोगों ने बताया कि खुशी को घर में बंद करके भूखा रखा जाता था। मामूली बात पर भी उसे बुरी तरह पीटा जाता था। एक बार उसके खिलौने (कछुए) के टूट जाने पर सौतेली मां और पिता ने उसे डंडे से पीटा और तीन दिन तक भूखा रखा।
पड़ोसियों ने बताया उत्पीड़न का सिलसिला
खुशी के मामा भूपेंद्र शर्मा और मौसी बुधवार को घटनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने सीसीटीवी फुटेज चेक करना चाहा, लेकिन कैमरे चालू नहीं थे। इसके बाद सोसाइटी के निवासियों से पूछताछ की गई।
पड़ोस में रहने वाली एक महिला ने बताया कि महज पांच दिन पहले उनके बच्चे का जन्मदिन था और उन्होंने खुशी को भी पार्टी में बुलाया था।
परिवार का आरोप
मामा भूपेंद्र शर्मा ने बताया कि सौतेली मां पिंकी और पिता कपिल अक्सर खुशी को घर में अकेला बंद करके बाहर घूमने चले जाते थे। खुशी कई बार परिजनों को फोन करके मदद मांगती थी।
पुलिस ने पिता कपिल को गिरफ्तार कर लिया है और मामले की गहन जांच कर रही है। सौतेली मां पिंकी पर भी हत्या व क्रूरता से उत्पीड़न के आरोप में मुकदमा दर्ज किया गया है।

0 Comments
Welome INA NEWS, Whattsup : 9012206374