हमीरपुर: बेतवा नदी पर मवई जार और कुरारा को जोड़ने वाले निर्माणाधीन पुल का एक बड़ा हिस्सा गुरुवार देर रात तेज आंधी और तूफान के दौरान अचानक ढह गया। इस हादसे में 6 मजदूरों की मौत हो गई।
हादसा रात के समय हुआ, जब तेज हवाओं और तूफान का कहर ढाया। पुल के निर्माण कार्य चल रहा था और मजदूर काम पर थे। अचानक पुल का एक हिस्सा भरभरा कर गिर गया, जिससे कई मजदूर नीचे गिर गए।
प्रशासन की प्रतिक्रिया
जिला प्रशासन ने हादसे पर गंभीर संज्ञान लेते हुए मामले की उच्च स्तरीय जांच के आदेश दे दिए हैं। पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंच गई है। मृतकों की पहचान कर ली गई है और उनके परिजनों को सूचित किया जा रहा है। घायलों का इलाज अस्पताल में चल रहा है।
सुरक्षा मानकों पर उठे सवाल
इस हादसे के बाद पुल निर्माण में सुरक्षा मानकों की अनदेखी को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। स्थानीय लोगों और मजदूरों के परिजनों का कहना है कि तेज हवाओं और खराब मौसम में भी काम रोका नहीं गया था। कई लोग आरोप लगा रहे हैं कि निर्माण एजेंसी ने उचित सुरक्षा उपाय नहीं किए थे।
यह पुल क्षेत्र की कनेक्टिविटी के लिए बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा था। हादसे के बाद निर्माण कार्य तत्काल रोक दिया गया है।

0 Comments
Welome INA NEWS, Whattsup : 9012206374