Ticker

6/recent/ticker-posts

Header Ads Widget

ads header

प्रतापगढ़ : तालाब में नहाते समय तीन सगे भाई-बहनों की डूबकर मौत - INA NEWS

अंतर्गत शाल्हीपुर कंजास गांव में एक बेहद दर्दनाक घटना घटी है। घर के सामने स्थित तालाब में नहाने गए विजय बहादुर यादव के तीन सगे बच्चे सबसे बड़ी बेटी (12 वर्ष), बड़ा बेटा (8 वर्ष) और छोटा बेटा (5 वर्ष)  डूबकर अपनी जान गंवा बैठे। इस हादसे से पूरे परिवार और गांव में कोहराम मच गया है।

घटना की जानकारी देते हुए स्थानीय लोगों ने बताया कि सोमवार को तीनों बच्चे खेलते-खेलते तालाब में नहाने चले गए। जब काफी देर तक वे बाहर नहीं निकले तो परिवार वालों को शक हुआ। आसपास के लोग इकट्ठा हुए और तालाब में घुसकर खोजबीन की। काफी मशक्कत के बाद तीनों बच्चों को पानी से बाहर निकाला गया, लेकिन तब तक उनकी सांसें थम चुकी थीं।

परिवार की स्थिति बेहद दयनीय है। विजय बहादुर यादव और उनकी पत्नी का रो-रोकर बुरा हाल है। बताया जाता है कि उनके कुल चार बच्चे हैं, जिनमें सबसे छोटा बेटा मात्र आठ माह का है। एक साथ तीन बच्चों की मौत ने पूरे परिवार को झकझोर कर रख दिया है। गांव में भी मातम का माहौल है और हर कोई इस घटना से स्तब्ध है।
तीनों बच्चे गांव के प्राथमिक विद्यालय कंजास में पढ़ाई करते थे। स्थानीय लोगों ने बताया कि बच्चे रोजाना स्कूल जाते थे और घर के सामने तालाब में कभी-कभी नहाया करते थे, लेकिन इस बार यह नहाना उनके लिए आखिरी साबित हुआ।

प्रशासनिक कार्रवाई:
घटना की सूचना मिलते ही कंधई थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। स्थानीय प्रशासन ने भी परिवार को हर संभव मदद का भरोसा दिया है।

Post a Comment

0 Comments