गोरखपुर (उत्तर प्रदेश): पिपराइच थाना क्षेत्र के महुआचाफी गांव में पशु तस्करी का विरोध करने पर छात्र दीपक गुप्ता के अपहरण व हत्या के मामले में स्पेशल टास्क फोर्स (STF) ने एक और बड़ी सफलता हासिल की है। STF ने बिहार के धनहा से गिरोह का सक्रिय गुर्गा शिवम तिवारी (23) को गिरफ्तार कर लिया है।
गिरफ्तार आरोपी शिवम तिवारी पश्चिम चंपारण जिले के धनहा थाना क्षेत्र के ग्राम तुनियहवां का निवासी है। वह कुख्यात पशु तस्कर जवाहिर और राजीव गिरोह से जुड़ा हुआ था। गोरखपुर STF प्रभारी सत्यप्रकाश सिंह के नेतृत्व में टीम ने सर्विलांस की मदद से धनहा से उसे दबोच लिया।
पुलिस के मुताबिक, घटना के बाद शिवम तिवारी ने वारदात में इस्तेमाल की गई पिकअप गाड़ी को पहचान छिपाने के लिए धनहा में डेंटिंग-पेंटिंग कराने के लिए मिस्त्री के पास ले गया था। STF ने उसकी लोकेशन ट्रैक कर उसे गिरफ्तार किया और पिकअप वाहन भी बरामद कर लिया। आरोपी को बाद में पिपराइच पुलिस के हवाले कर दिया गया। कोर्ट में पेश करने के बाद उसे जेल भेज दिया गया है। अब पुलिस उसे रिमांड पर लेने की प्रक्रिया शुरू कर रही है।
एसटीएफ की जांच में खुलासा हुआ है कि इस पूरे पशु तस्करी नेटवर्क में 20 से 25 लोगों की संलिप्तता है। अब तक दो आरोपी पुलिस मुठभेड़ में मारे जा चुके हैं, जबकि छह आरोपी अभी फरार हैं। STF उनकी गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दे रही है।
जानकारी के अनुसार, शिवम तिवारी पहले एक जनरल स्टोर की दुकान चलाता था। जल्दी पैसा कमाने की लालच में वह अपराध की दुनिया में कदम रखा और जवाहिर-राजीव गिरोह से जुड़कर पशु तस्करी के धंधे में शामिल हो गया। वह लंबे समय से पुलिस के रडार पर था।
.png)
0 Comments
Welome INA NEWS, Whattsup : 9012206374