Ticker

6/recent/ticker-posts

Header Ads Widget

ads header

मेरठ : पिता ने बेटी की लाश चार महीने तक घर में रखी, कंकाल मिलने पर गिरफ्तार - INA NEWS

मेरठ (उत्तर प्रदेश): सदर बाजार थाना क्षेत्र के तेली मोहल्ले में एक बेहद चौंकाने वाली और दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। सेवानिवृत्त लिपिक उदय भानु विश्वास ने अपनी 33 वर्षीय अविवाहित बेटी प्रियंका विश्वास की मौत के बाद लाश को घर के बेड पर ही रख छोड़ा। लगभग चार महीने बाद शुक्रवार को बेटी का कंकाल बेड पर मिला।

पुलिस ने पिता उदय भानु विश्वास को गिरफ्तार कर लिया है। प्राथमिक पूछताछ में आरोपी ने बताया कि बेटी की मौत तंत्र-मंत्र के चलते हुई थी। पुलिस अब पूरे मामले की गहन जांच कर रही है।
जानकारी के अनुसार, प्रियंका विश्वास एक निजी स्कूल में शिक्षिका थीं और लंबे समय से पीलिया (जॉन्डिस) से पीड़ित थीं। सितंबर 2025 के बाद वे स्कूल जाना बंद कर चुकी थीं।
शुक्रवार को आरोपी पिता उदय भानु बेगमबाग में एक चाय की दुकान पर बैठा था। तभी उसके भतीजे विश्वजीत विश्वास की नजर उस पर पड़ी। जब विश्वजीत ने प्रियंका के बारे में पूछा तो उदय भानु गुमराह करने लगा। उसने कभी प्रियंका को देहरादून में, तो कभी गाजियाबाद के अस्पताल में भर्ती बताने लगा।
शक होने पर विश्वजीत ने परिवार के अन्य सदस्यों को बुला लिया। कड़ी पूछताछ के बाद उदय भानु टूट गया और उसने स्वीकार किया कि प्रियंका का शव घर के अंदर ही पड़ा है।

परिवार वाले घर पहुंचे तो देखा कि प्रियंका का कंकाल बेड पर पड़ा हुआ है। पुलिस के मुताबिक, उदय भानु अपनी बेटी की मौत के बाद कई दिनों तक शव को घर में ही रखे रहा। बाद में वह घर पर बाहर से ताला लगाकर लापता हो गया और करीब चार महीने बाद वापस लौटा।
सीओ सदर कैंट नवीना शुक्ला ने बताया कि पुलिस पूछताछ में जुटी हुई है। मामले की गहन जांच की जा रही है। प्रियंका की मौत के सही कारण और पूरी घटनाक्रम की जांच की जा रही है।

Post a Comment

0 Comments