Ticker

6/recent/ticker-posts

Header Ads Widget

ads header

कानपुर : 11 साल की जुड़वां बेटियों का की गला काटकर हत्या, हत्यारा पिता गिरफ्तार - INA NEWS

कानपुर : नौबस्ता थाना क्षेत्र के के-ब्लॉक किदवईनगर इलाके में त्रिमूर्ति अपार्टमेंट फेज-टू में रविवार तड़के पिता ने 11 साल की जुड़वा बेटियों की गला काटकर हत्या कर दी। हत्या करने के बाद उसी ने पुलिस को सूचना भी दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है।

मूल रूप से बिहार के गया का रहने वाला शशि रंजन मिश्रा मेडिकल रिप्रेजेंटेटिव कंपनी है। वह त्रिमूर्ति अपार्टमेंट के भूतल पर बने फ्लैट में पत्नी रेशमा 11 साल की दो बेटियां रिद्धि-सिद्धि और छह साल के बेटे रुद्रव गन्नू के संग रहता था। रिद्धि-सिद्धि घर के सामने बने मदर टेरेसा मिशन हायर सेकेंडरी स्कूल में पांचवीं कक्षा में पढ़ती थी।

रिद्धि और सिद्धि के शव बेड पर पड़े मिले

डीसीपी साउथ दीपेंद्र नाथ चौधरी ने बताया कि पुलिस को रिद्धि और सिद्धि के शव उनके ही कमरे में बेड पर पड़े मिले। परिवार पिछले करीब आठ साल से अपार्टमेंट में लखनऊ निवासी बैंककर्मी विवेक गुप्ता के फ्लैट में किराये पर रह रहा था। डीसीपी के मुताबिक, बच्चियों के पिता शशि रंजन मिश्रा ने सुबह करीब साढ़े चार बजे फोन कर घटना की सूचना दी।

एक स्टील का चापड़ बरामद हुआ
वारदात रात करीब दो से ढाई बजे के बीच की है। आरोपी ने वारदात को अंजाम देने की बात कबूली है। मौके से एक स्टील का चापड़ बरामद हुआ है, जिससे हत्या की गई है। पुलिस उसे हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।दवाई कंपनी में काम करने वाले शशि रंजन ने 2014 में सिलीगुड़ी कलिमपुर की रहने वाली रेशमा से प्रेम विवाह किया था।
 
सभी कमरों में लगे हैं सीसीटीवी
वो कानपुर में ही एक पार्लर में नौकरी करती थी। घटना के वक्त आरोपी पिता और बेटियां दूसरे कमरे में सो रही थी, जबकि सामने वाले कमरे में रेशमा बेटे रुद्रव के साथ सो रही थी। सभी कमरों में सीसीटीवी लगे हैं। घटना की जानकारी पर मौके पर पहुंची पुलिस ने रेशमा को जगाया, तो उसे घटना का पता चला।

पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लिया
पुलिस ने मौके से आरोपी पिता को हिरासत में ले लिया है। वहीं, वारदात के बाद रेशमा ने नौकरानी अमरावती को फोन कर घर बुलाया और घटना की जानकारी दी। रेशमा के अनुसार पति उसे मायके जाने से होता था इसी बात को लेकर दोनों के बीच में झगड़ा होता था।

दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा
वह कुछ समय पहले नौ माह के लिए मायके गई थी। इस दौरान बेटियां पिता के पास ही रही थी। डीसीपी के अनुसार पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और फॉरेंसिक टीम को भी मौके पर बुलाया गया है। मामले की हर एंगल से जांच की जा रही है। इसके बाद अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।

Post a Comment

0 Comments