Ticker

6/recent/ticker-posts

Header Ads Widget

ads header

मेरठ: सेंट्रल मार्केट विवाद में अतुल प्रधान का तीखा बयान, गोविल से अपील - INA NEWS

मेरठ, 7 अप्रैल 2026: मेरठ के शास्त्रीनगर स्थित सेंट्रल मार्केट विवाद को लेकर राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है। सरधना से समाजवादी पार्टी के विधायक अतुल प्रधान ने व्यापारियों के समर्थन में तीखी प्रतिक्रिया देते हुए लोकसभा सांसद अरुण गोविल से हस्तक्षेप करने की अपील की है।

विधायक अतुल प्रधान ने कहा कि सांसद अरुण गोविल को आगे आकर व्यापारियों की समस्या सुननी चाहिए। उन्होंने व्यंग्य करते हुए कहा, “अगर सांसद मुंबई में भी हैं तो विमान पकड़कर मेरठ आ जाएं। उन पर भगवान श्रीराम का तमगा है, इसलिए उनकी बात को लोग ज्यादा सुनेंगे।”
अतुल प्रधान ने आगे कहा, “मैं खुद को एक साधारण व्यक्ति बताते हुए व्यापारियों की आवाज उठा रहा हूं, लेकिन सांसद की जिम्मेदारी ज्यादा है।” उन्होंने याद दिलाया कि उनके नेता अखिलेश यादव ने भी विधानसभा में कहा था कि सांसद अरुण गोविल को सदन में आगे बैठाया जाए।
विधायक ने जोर देकर कहा कि सेंट्रल मार्केट के व्यापारियों की पीड़ा सुनने की जरूरत है और सांसद को इस मामले में तुरंत हस्तक्षेप करना चाहिए।
सेंट्रल मार्केट में ध्वस्तीकरण और सीलिंग की कार्रवाई को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा है। व्यापारी अपनी आजीविका बचाने के लिए संघर्ष कर रहे हैं। इस मुद्दे पर पहले भी राजनीतिक दलों के बीच आरोप-प्रत्यारोप होते रहे हैं।
अतुल प्रधान का यह बयान ऐसे समय में आया है जब सेंट्रल मार्केट विवाद एक बार फिर सुर्खियों में है।

Post a Comment

0 Comments