Ticker

6/recent/ticker-posts

Header Ads Widget

ads header

मुसाफिरखाना-प्रतापगढ़ हाईवे पर दो बाइकों की भिड़ंत, एक युवक की मौत, 6 घायल - INA NEWS

अमेठी/प्रतापगढ़: मुसाफिरखाना-प्रतापगढ़ हाईवे पर मुंशीगंज के कमलानगर बाजार के पास शुक्रवार देर रात दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। इस हादसे में गौरीगंज क्षेत्र के नरौली गांव निवासी 28 वर्षीय पवन की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनकी पत्नी और बेटे समेत कुल छह लोग घायल हो गए।

हादसा शुक्रवार रात कमलानगर बाजार के पास हुआ। पवन अपनी पत्नी रमावती और बेटे अमन के साथ बाइक पर सवार थे। दूसरी बाइक पर मुंशीगंज के आजाद नगर पश्चिम दुआरा निवासी सतेंद्र (18), निहाल (17) और लक्ष्मण (18) सवार थे। दोनों बाइकों की जोरदार टक्कर हो गई, जिसमें पवन की मौके पर ही मौत हो गई।
घायलों में पवन की पत्नी रमावती, उनका बेटा अमन, तथा दूसरी बाइक सवार सतेंद्र, निहाल और लक्ष्मण शामिल हैं। सभी घायलों को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। कुछ घायलों की हालत गंभीर बताई जा रही है।

हादसे के बाद हाईवे पर यातायात कुछ समय के लिए पूरी तरह प्रभावित रहा। स्थानीय लोगों और अन्य वाहन चालकों ने मिलकर घायलों को अस्पताल पहुंचाने में मदद की।
मुसाफिरखाना पुलिस के इंस्पेक्टर शिवाकांत त्रिपाठी ने बताया कि मामले को संज्ञान में ले लिया गया है। जांच चल रही है। शिकायत मिलते ही कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी जाएगी।

Post a Comment

0 Comments