Ticker

6/recent/ticker-posts

Header Ads Widget

ads header

सपा अध्यक्ष ने भाजपा पर लगाए भ्रष्टाचार के आरोप

लखनऊ : सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि गोला गोकर्णनाथ विधानसभा क्षेत्र के उपचुनाव में मतदाताओं को लोकतंत्र और झूठतंत्र के बीच चुनाव करना है। प्रदेश में डबल इंजन सरकार में जनता को सिर्फ  महंगाई, भ्रष्टाचार और उत्पीड़न ही मिला है। इससे निजात पाने के लिए समाजवादी आंदोलन को आगे बढ़ाना होगा।

उन्होंने मंगलवार को बयान जारी कर कहा कि भाजपा लोकतंत्र और संविधान को नहीं मानती है। सभी संवैधानिक संस्थाओं को पंगु बना दिया गया है। सपा अध्यक्ष ने कहा कि सपा ने अपने कार्यकाल में शिक्षा, स्वास्थ्य के क्षेत्र में और अपराध नियंत्रण के लिए कई निर्णय लिए थे लेकिन भाजपा सरकार ने सब बर्बाद कर दिया। किसान को न मुफ्त बिजली मिली और न उसकी आय दुगनी हुई। उन्होंने कहा कि झूठी उपलब्धियां गिनाने वाले यह बताना तो भूल गए कि महंगाई, बेरोजगारी आदि से बचाने के लिए क्या कर रहे हैं? किसानों के गन्ना बकाया भुगतान ब्याज सहित करने की निश्चित तारीख क्या होगी और धान की खरीद कब होगी? 
बदायूं कांड की निंदा 

सपा अध्यक्ष ने कहा है कि बदायूं में राजनीतिक रंजिश के चलते सत्ता संरक्षित बदमाशों ने पार्टी के पूर्व ब्लॉक प्रमुख राकेश गुप्ता उनकी पत्नी शारदा और मां शांति देवी की गोली मारकर नृशंस हत्या की है। 

यह हत्याकांड प्रदेश में हाशिए पर जा चुकी कानून व्यवस्था की देन है। उन्होंने इस हत्याकांड की निष्पक्ष जांच की मांग की है। उन्होंने कहा कि पूर्व सांसद धमेंद्र यादव के नेतृत्व में पार्टी का सात सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल तीन नवंबर को बदायूं जाएगा। 

Post a Comment

0 Comments