Ticker

6/recent/ticker-posts

Header Ads Widget

ads header

यूपी विधान परिषद चुनाव परिणाम : 36 में से 33 सीटों पर भाजपा, साफ हो गई सपा

यूपी विधान परिषद के स्थानीय प्राधिकार क्षेत्र की 36 सीटों के चुनाव में भाजपा ने 33 पर विजय प्राप्त की है। 

भाजपा ने 9 सीटों पर निर्विरोध जीत दर्ज की थी। 27 सीटों पर हुए चुनाव में भाजपा ने 24 सीटें जीती है। सपा को एक भी सीट पर जीत नही मिली है। 

यूपी विधान परिषद के स्थानीय प्राधिकार क्षेत्र की 36 सीटों के चुनाव में भाजपा ने 33 पर विजय प्राप्त की है। भाजपा ने 9 सीटों पर निर्विरोध जीत दर्ज की थी। 27 सीटों पर हुए चुनाव में भाजपा ने 24 सीटें जीती है। सपा को एक भी सीट पर जीत नही मिली है। हालांकि, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के गढ़ काशी में भाजपा को हार सामना करना पड़ा है। 

इसी के साथ ही भाजपा को यूपी विधान परिषद में भी बहुमत प्राप्त हो गया है। समाजवादी पार्टी चुनाव में मुकाबले में ही नहीं दिखी। सपा को एक भी सीट पर जीत नहीं मिली है। तीन निर्दलीय उम्मीदवारों ने भी जीत हासिल की है।
वाराणसी में एक बार फिर से बृजेश सिंह का दबदबा कायम रहा। एमएलसी चुनाव में उनकी पत्नी अन्नपूर्णा ने बड़े अंतर से जीत दर्ज की है। यहां भाजपा को तीसरा स्थान मिला। अंतिम चक्र की मतगणना में सपा के उमेश यादव को 345, भाजपा के डॉ सुदामा पटेल को 170 वोट मिले। वहीं, निर्दलीय अन्न पूर्णा सिंह ने 4234 वोट हासिल कर जीत दर्ज की। इसमें 127 कुल निरस्त मतपत्र मिले।

Post a Comment

0 Comments