Ticker

6/recent/ticker-posts

Header Ads Widget

ads header

अन्ना जानवरों ने फसल बर्बाद कर दी तो आहत किसान ने फांसी लगाकर जान दे दी

अन्ना जानवरों ने फसल बर्बाद कर दी तो आहत किसान ने फांसी लगाकर जान दे दी। मामला जसपुरा थाना क्षेत्र के जसपुरा का हैं जहाँ किसान सुभाष सिंह पुत्र भगवानदीन शाम सोमवार को अपने खेत गया हुआ था जहाँ पर उसने देखा कि उसकी पूरी फसल को अन्ना जानवरों द्वारा चट कर लिया गया है। इसी बात से दुखी होकर वह वही पर बैठा रहा तथा खेतों के पास ही लगे बबूल के पेड़ में रस्सी से फाँसी लगा लिया। जब काफी रात तक वह घर नही पहुँचा तो परिजन खेत मे गए जहां पर काफी देर तक खोजने पर उसको फाँसी पर लटका हुआ देखकर पुलिस व अन्य लोगो को सूचना दिया। सूचना मिलने पर पहुँची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

मृतक के बड़े बेटे राहुल सिंह ने बताया की 3 दिन बाद खेत देखने गए तो अन्ना जानवरों द्वारा पूरी फसल को बर्बाद देखकर फाँसी लगा लिया है। मृतक के दो लड़के तथा एक लड़की हैं। मृतक के नाम लगभग 15 बीघा खेत हैं। मृतक की पत्नी मुन्नी देवी का रो रोकर बुरा हाल है।

Post a Comment

0 Comments