Ticker

6/recent/ticker-posts

Header Ads Widget

ads header

उत्तराखंड में बारिश से तबाही: देहरादून में 7 लोगों की मौत


देहरादून  -  देहरादून में मंगलवार रात 2 बजे से लगातार बारिश हो रही है। मूसलाधार बारिश से देहरादून शहर और आसपास से अब तक कुल 7 लोगों की मौत की सूचना है। 

वहीं नाचनी में रामगंगा का जल स्तर बढ़ने से पुल बह गया। आज सुबह करीब 05:30 बजे देहरादून के थाना बसंत विहार को कंट्रोल रूम के माध्यम से सूचना मिली कि शास्त्री नगर खाला क्षेत्र में एक मकान का पुश्ता ढहने से उसमें कुछ लोग दब गए हैं।


उक्त सूचना पर थाना बसंत विहार से पुलिस बल आपदा उपकरणों के साथ तत्काल मौके पर पहुंचे तथा राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। पुलिस रेस्क्यू टीम द्वारा आपदा उपकरणों की सहायता से मौके से मलबे को हटाकर उसमें दबे 06 लोगों को निकालकर  तत्काल उपचार हेतु दून अस्पताल पहुंचाया गया, जिनमें से 04 लोगों को डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया, शेष दो घायलों का वर्तमान में दून अस्पताल में उपचार चल रहा है। 

वहीं सहसपुर के छरबा गांव में उफनाई बरसाती नदी (शीतला) की चपेट में आकर एक वृद्ध व्यक्ति तेज बहाव में बह गया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने उसे नदी से बाहर निकाल लिया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। पुलिस ने पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंप दिया|

मरने वालों की पहचान संतोष साहनी पुत्र रामचंद्र साहनी निवासी शास्त्रीनगर खाला, वसंत विहार देहरादून, उम्र 35 वर्ष, सुलेखा देवी पत्नी संतोष साहनी, उम्र 30 वर्ष, धीरज कुमार पुत्र संतोष साहनी, उम्र 5 वर्ष और नीरज कुमार पुत्र संतोष साहनी, उम्र 3 वर्ष के रूप में हुई है। सभी तारसराय गुड़िया जिला दरभंगा, बिहार के मूल निवासी है। वहीं प्रमोद साहनी पुत्र सखीलाल साहनी, उम्र 35 वर्ष और जगदीश साहनी, उम्र 70 वर्ष घायल हैं। इनका इलाज दून अस्पताल में चल रहा है। गांधी ग्राम संगम विहार में नदी के किनारे बना एक मकान बह गया। परिवार के सदस्य बाल बाल बचे।

रिपोर्ट - सुभाष जकुरिया, संवाददाता 

Post a Comment

0 Comments