Ticker

6/recent/ticker-posts

Header Ads Widget

ads header

आगरा : UGC रोल बैक को लेकर प्रदर्शन में पुलिस-युवाओं में झड़प - INA NEWS

आगरा : एत्मादपुर क्षेत्र के संवई गांव में UGC के विरोध में शुक्रवार को करीब एक हजार युवा सड़क पर उतर आए। युवा ट्रैक्टरों से आगरा कलेक्ट्रेट जाने के लिए निकले थे, लेकिन गांव से करीब 200 मीटर आगे पुलिस और PAC ने बैरियर लगाकर उन्हें रोक दिया।

कलेक्ट्रेट जाने की जिद पर अड़े प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच पहले नोकझोंक हुई, फिर धक्का-मुक्की शुरू हो गई। इसके बाद पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को गांव की तरफ खदेड़ दिया। दोपहर तक दोनों पक्ष आमने-सामने डटे रहे। 

आगरा के एत्मादपुर क्षेत्र के गांव संवई में लगभग एक हजार युवा UGC रोल बैक को लेकर गांव के बाहर सड़क पर आ गए। वे ट्रैक्टरों से आगरा कलेक्ट्रेट जा रहे थे। मगर, आगरा की तरफ आने वाली सड़क पर पहले से मौजूद पुलिस और पीएसी ने उन्हें रोक दिया।

गांव से लगभग 200 मीटर ही आगे बढ़ पाए थे। पुलिस ने यहां बैरीकैडिंग और क्रेन लगाकर रास्ते को रोक दिया था। आगे न बढ़ने देने पर पहले तो युवाओं की पुलिस से नोकझोंक हुई। इस बीच तीखी झड़प हो गई।

पुलिस ने दौड़ाए प्रदर्शनकारी

जब पुलिसकर्मियों ने उन्हें आगे नहीं बढ़ने दिया तो दोनों के बीच धक्का-मुक्की हो गई। ये देखकर फोर्स एक्टिव हो गया और युवाओं को गांव की तरफ दौड़ा दिया। काफी देर तक खदेड़ने के बाद पुलिसकर्मी बैरियर पर लौट आए। इधर, एक फिर से एकजुट हो रहे हैं।

Post a Comment

0 Comments