Ticker

6/recent/ticker-posts

Header Ads Widget

ads header

प्रयागराज : हॉस्टल के कमरे में फंदे पर लटकी मिली छात्रा- INA NEWS

प्रयागराज : कटरा स्थित राष्ट्रीय कौशल प्रशिक्षण केंद्र(NSTI) के हॉस्टल में गुरुवार को 19 साल की छात्रा फंदे पर लटकी मिली। छात्रा की पहचान बिहार के सहरसा की रहने वाली रूपाली के रूप में हुई है। वह सेकंड ईयर की छात्रा थी।

वह इंस्टीट्यूट कैंपस में ही बने हॉस्टल के कमरा नंबर 10 में रहती थी। घटना की जानकारी होने पर पुलिस मौके पर पहुंची। दरवाजा तोड़कर कमरे में दाखिल हुई। इसके बाद शव को फंदे से नीचे उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

सुबह करीब 8 बजे नहाने गई, फिर कमरे में चली गई

पुलिस के मुताबिक, रूपाली रोज की तरह गुरुवार सुबह करीब 8 बजे हॉस्टल के बाथरूम में नहाने गई थी। वहां से लौटने के बाद वह अपने कमरे में चली गई। करीब 10 बजे हॉस्टल की अन्य छात्राएं क्लास के लिए जाने लगीं। इस दौरान रूपाली कमरे से बाहर नहीं निकली।

साथ रहने वाली छात्राओं ने उसके कमरे का दरवाजा कई बार खटखटाया, लेकिन अंदर से कोई जवाब नहीं मिला। इसके बाद हॉस्टल की वार्डन को इसकी जानकारी दी गई। वार्डन के साथ कॉलेज के शिक्षक और अन्य कर्मचारी भी मौके पर पहुंच गए।


अंदर देखा तो पंखे से लटकी थी

दरवाजा अंदर से बंद था। काफी कोशिश के बाद भी जब दरवाजा नहीं खुला तो किसी तरह कमरे के अंदर झांककर देखा गया। वहां रूपाली पंखे से दुपट्टे के सहारे बनाए गए फंदे पर लटकी दिखाई दी। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दरवाजा तोड़ा और शव को नीचे उतारा।


न सुसाइड नोट मिला, न किसी परेशानी की जानकारी

पुलिस को कमरे से फिलहाल कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। कॉलेज स्टाफ और हॉस्टल में रहने वाली अन्य छात्राओं से भी पूछताछ की गई। उन्होंने रूपाली के किसी परेशानी में होने या किसी बात को लेकर तनाव में होने की जानकारी से इनकार किया।

Post a Comment

0 Comments