Ticker

6/recent/ticker-posts

Header Ads Widget

ads header

UP : पंचायत सहायकों के लिए बड़ा एलान, अब 9 हजार होगा मानदेय - INA NEWS

UDAY SINGH YADAV

UP के पंचायती राज मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने एलान किया है कि पंचायत सचिवों का मानदेय छह हजार से बढ़ाकर नौ हजार रुपये किया जाएगा। ये पैसा अब सीधे पंचायत सहायकों के खाते में जाएगा। मंत्री राजभर मीडिया को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि बुधवार सुबह ही उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से इस पर चर्चा की है।

उन्होंने कहा कि धरने पर बैठे पंचायत सहायकों की मांगें जायज हैं। उन्होंने घोषणा की कि अब पंचायत सहायकों को प्रधान और सचिव नहीं हटा सकेंगे। उन्हें डीएम के नेतृत्व में गठित कमेटी की जांच के बाद ही हटाया जाएगा।

मंत्री संजय निषाद के बयान पर बोले- सभी अपना दांव आजमा रहे हैं
कैबिनेट मंत्री डॉ. संजय निषाद के बयान पर राजभर ने कहा कि वो जितनी सीटें हारेंगे उतनी राजभर एनडीए को जिता देगा। उन्होंने कहा कि चुनाव आने वाले हैं तो हर नेता अपने दांव आजमा रहा है। बता दें कि संजय निषाद ने कहा कि निषाद पार्टी के कारण भाजपा ने कई सीटों पर जीत दर्ज की थी।

सपा के कारनामों को अभी भी नहीं भूली है जनता
इसके पहले, कैबिनेट मंत्री संजय निषाद पर अखिलेश यादव के सरकार से बाहर निकलने संबंधी तंज पर ओपी राजभर ने कहा कि गोंडा में व्यापारी हत्याकांड में सरकार ने कानूनी कार्रवाई की और तीन आरोपियों को तत्काल गिरफ्तार किया। सरकार पीड़ित परिवार के साथ है। अखिलेश यादव को पहले यह देखना चाहिए कि 80 प्रतिशत घटनाएं उन्हीं के लोगों द्वारा की जा रही हैं। पीडीए की बैठकों में दलितों को बैठने तक की जगह नहीं मिलती।

उन्होंने कहा कि सपा सरकार के कार्यकाल के कारनामों को जनता भूली नहीं है। इसका जवाब जनता 2027 के चुनाव में देगी। केवल बयानबाजी से सरकार नहीं बनती। 

Post a Comment

0 Comments