Ticker

6/recent/ticker-posts

Header Ads Widget

ads header

लखनऊ : पारा थाना क्षेत्र में एमएड की छात्रा को पिस्टल दिखाकर किया अगवा - INA NEWS

लखनऊ : पारा थाना क्षेत्र में एमएड की एक छात्रा ने खुद को क्राइम ब्रांच का कर्मचारी बताने वाले हरीश सिंह पर गंभीर आरोप लगाए हैं। छात्रा का आरोप है कि हरीश सिंह ने उसे पिस्टल दिखाकर अगवा किया, फिर मारपीट और अभद्रता की। 

पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि वह पिंक सिटी बुद्धेश्वर में किराए के मकान में रहकर पढ़ाई करती है। उसने बताया कि वह हरीश सिंह को करीब छह महीने से जानती है। हरीश सिंह खुद को क्राइम ब्रांच में तैनात बताता था।

फोन लेकर भागने लगा

छात्रा के अनुसार, 8 सितंबर की शाम करीब सात बजे हरीश सिंह उसका पीछा करते हुए उसके कमरे तक पहुंच गया। कमरे में आकर उसने छात्रा का मोबाइल फोन ले लिया और भागने लगा। जब छात्रा फोन लेने के लिए नीचे पहुंची, तो आरोपी ने उसका हाथ पकड़कर जबरन अपनी ब्रेजा कार में बैठा लिया। आरोप है कि हरीश सिंह ने पिस्टल दिखाकर छात्रा को धमकाया। वह उसे आगरा एक्सप्रेसवे के रास्ते करीब 95 किलोमीटर दूर अरौल स्थित एक पेट्रोल पंप तक ले गया। पीड़िता ने बताया कि रास्ते में उसके साथ मारपीट और गाली-गलौज की गई। उसने यह भी आरोप लगाया कि आरोपी ने उसके कपड़े फाड़ दिए, ताकि वह गाड़ी से बाहर न निकल पाए।

पेट्रोल पंप पर मौका मिलते ही पीड़िता आरोपी के चंगुल से निकलकर भाग निकली। इसके बाद उसने पारा थाने में शिकायत दर्ज कराकर कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है और जांच शुरू कर दी है। इस मामले की जांच एक उपनिरीक्षक को सौंपी गई है।

Post a Comment

0 Comments