कानपुर : कर्नलगंज पुलिस ने पीपीएन मार्केट स्थित होटल हॉलिडे के बंद कमरे में जुआ खेल रहे 16 लोगों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने मौके से 65,020 रुपये नकद, 52-52 पत्तों वाली दो ताश की गड्डियां और तीन सील पैक गड्डियां बरामद कीं।
पुलिस के मुताबिक, मंगलवार रात करीब 9:22 बजे मुखबिर की सूचना पर होटल हॉलिडे के कमरा नंबर एक में दबिश दी गई। मौके से मो. नौशाद, सद्दाम, नदीम, चंदन, मो. रहीश उर्फ लाल, फहीम अहमद, शादाब आलम, उमर ऐजाज, मो. इंतखाफ, सुहैल आलम उर्फ गुड्डू, गुड्डू, कासिफ बेग, मो. इमरान, अनिल, आनंद सिंह और महमूद आलम को गिरफ्तार किया गया।
पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे अलग-अलग स्थानों पर बंद कमरों में जुआ खेलते हैं। कार्रवाई के दौरान मो. शकील निवासी बजरिया भीड़ का फायदा उठाकर फरार हो गया। पुलिस उसके खिलाफ भी कार्रवाई कर रही है।

0 Comments
Welome INA NEWS, Whattsup : 9012206374