नई दिल्ली : संसद के मानसून सत्र के आखिरी दिन गुरुवार को विपक्ष ने अनोखा प्रदर्शन किया। कांग्रेस सांसद पवन खेड़ा की अगुवाई में विपक्षी सांसदों ने हाथों में खिलौना बंदर और टेडी लेकर संसद परिसर में सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।
प्रदर्शन के दौरान सांसदों ने जोर-जोर से नारा लगाया -“56 इंच का छोटा बंदर, जल्दी आओ सदन के अंदर।” यह नारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘56 इंच की छाती’ वाले बयान को लेकर विपक्ष का प्रतीकात्मक हमला था। विपक्ष का आरोप था कि सरकार अहम मुद्दों पर चर्चा से बच रही है और प्रधानमंत्री व गृह मंत्री सदन में आने से कतरा रहे हैं।
छात्रों पर कार्रवाई समेत कई मुद्दे उठाए
पवन खेड़ा समेत विपक्षी सांसदों ने झारखंड में छात्रों पर हुई पुलिस कार्रवाई, पेपर लीक और अन्य मुद्दों को लेकर सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने गृह मंत्री अमित शाह से माफी और जवाबदेही की मांग करते हुए प्लेकार्ड भी थामे। प्रदर्शन में महिला और पुरुष दोनों सांसद शामिल रहे।
इससे पहले मकर द्वार पर सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच तीखा टकराव भी देखने को मिला। भाजपा सांसदों ने झारखंड में चल रहे प्रदर्शनों पर विपक्ष की चुप्पी को लेकर अलग प्रदर्शन किया। दोनों पक्षों के बीच नारेबाजी इतनी तेज हो गई कि सुरक्षा बल को बीच में घेरा बनाना पड़ा।
दोनों सदनों की कार्यवाही अनिश्चितकाल के लिए स्थगित
हंगामे और गतिरोध के बीच लोकसभा और राज्यसभा दोनों की कार्यवाही अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दी गई। लोकसभा में वंदे मातरम् गाने के तुरंत बाद स्पीकर ओम बिड़ला ने सदन की कार्यवाही समाप्त घोषित कर दी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह और विपक्ष के नेता राहुल गांधी समेत कई सांसद सदन में मौजूद थे।
.jpeg)
0 Comments
Welome INA NEWS, Whattsup : 9012206374