Ticker

6/recent/ticker-posts

Header Ads Widget

ads header

प्रयागराज : उड्डयन मंत्री से मिले सांसद प्रवीण पटेल और उज्जवल रमण सिंह - INA NEWS

प्रयागराज : भाजपा सांसद प्रवीण पटेल और कांग्रेस सांसद उज्जवल रमण सिंह ने केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री के. राम मोहन नायडू से मुलाकात की। दोनों सांसदों ने प्रयागराज में कम हो रही विमानों की संख्या पर गंभीर चिंता जताई।

उड्डयन मंत्री को ज्ञापन सौंपते हुए उन्होंने इंदौर, भोपाल, अहमदाबाद और देहरादून समेत अन्य शहरों के लिए सीधी विमान सेवा शुरू करने की मांग की। दोनों सांसदों का कहना है कि प्रयागराज एयरपोर्ट से उड़ानों की संख्या लगातार घट रही है, जिससे यात्रियों को भारी परेशानी हो रही है।

प्रयागराज एयरपोर्ट क्षेत्रीय कनेक्टिविटी के लिहाज से महत्वपूर्ण है। महाकुंभ और माघ मेला जैसे बड़े आयोजनों के दौरान यहां यात्री संख्या काफी बढ़ जाती है। सांसदों ने मांग की है कि बंद हुई प्रमुख उड़ानों को जल्द बहाल किया जाए और नए शहरों से सीधा संपर्क स्थापित किया जाए।

यह मुलाकात आज 13 अगस्त 2026 हुई। दोनों सांसदों ने एकजुट होकर प्रयागराज की हवाई कनेक्टिविटी सुधारने के लिए मंत्री से अपील की।

Post a Comment

0 Comments